फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elder arrested for robbing mobile, cash and gold earrings

बुजुर्ग को थप्पड़ मार मोबाइल, नकदी और सोने की बाली लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elder arrested for robbing mobile, cash and gold earrings
चंडीगढ़। सेक्टर-56 स्थित बस स्टॉप के नजदीक सैर कर रहे एक बुजुर्ग को पीटकर मोबाइल, सोने की बाली और नकदी लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों में डड्डूमाजरा निवासी 25 साल का करन और सेक्टर-56 टीन कॉलोनी निवासी 25 साल का नीरज है। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित 80 साल के बुजुर्ग शिव सिंह ने बताया था कि वह सेक्टर-56 स्थित मकान नंबर 2845 में परिवार समेत रहते हैं। दोपहर को घर के नजदीक सैर करने गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह मोबाइल पर बात करते-करते बस स्टॉप के नजदीक पहुुंचे ही थे कि दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और मोबाइल फोन छीन लिया। बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो युवकोें ने उन्हें पीटकर कान से सोने की बाली और जेब से 150 रुपये लूट लिए थे और वहां से फरार हो गए थे। उनकी शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आठवीं तक पढ़े हैं और वह नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed