फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elate mall_divider_public_chandigrh

एलांते के सामने डिवाइडर बना लोगों की परेशानी

Mon, 23 Dec 2013 01:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
elate mall_divider_public_chandigrh
एलांते मॉल के सामने चौराहे के बीचों बीच बने डिवाइडर ने मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। सड़क को वनवे और ट्रैफिक कंट्रोल करने के इरादे से यह डिवाइडर बनाया गया था।
विज्ञापन


उल्टा अब यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। एक तो सड़क पहले ही कम चौड़ी थी। डिवाइडर बनने से वहां और ट्रैफिक जाम लगने लगा है।

पीवीआर रोड से एलांते की तरफ मुड़ने वालों को अगर सीधा जाना है तो उन्हें घूमकर आना पड़ रहा है। रोड को वनवे किया जा रहा है और ट्रैफिक पुलिस लोगों को यूटर्न से भी रोक रही है।
विज्ञापन


आसपास कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाए गए। इस वजह से यहां जाम लग जाता है। डिवाइडर के आसपास कोई साइन बोर्ड न होने से कोहरे के वक्त कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर लोगों को समस्या आ रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-सतीश कैंथ, डिप्टी मेयर, नगर निगम

चंडीगढ़ में सड़कों को लेकर कोई प्लान ही नहीं किया जाता। कई जगह इस तरह के निर्माण किए गए हैं। इनका जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा। अगर कोई रोड वनवे कर ही दिया गया है तो उस पर डिवाइडर बनाने की क्या जरूरत है?
-सुरिंदर बाहगा, मनोनीत पार्षद

चीफ आर्किटेक्ट की प्लानिंग पर ही यह डिवाइडर बनाया गया है। रोड को वनवे किया जा रहा है। इस वजह से डिवाइडर बनाया गया है।
मुकेश आनंद, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed