{"_id":"642c853a9335d5b3a80144f4","slug":"elangers-gully-cricket-tournament-will-be-exciting-kapil-dev-and-other-players-will-participate-to-encourage-chandigarh-news-c-16-1-106193-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट होगा रोमांचक, हौसला अफजाई के लिए कपिल देव सहित अन्य खिलाड़ी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट होगा रोमांचक, हौसला अफजाई के लिए कपिल देव सहित अन्य खिलाड़ी करेंगे शिरकत
विज्ञापन
चंडीगढ़। अप्रैल 6 से शुरू होने वाले एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट में जहां एक ओर उभरते हुए क्रिकेटरों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव सहित चेतन शर्मा और अशोक मल्होत्रा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करेंगे। मंगलवार को सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित व प्रशासन के विशेष अतिथियों के बीच पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा भी आएंगे। अशोक मल्होत्रा वर्तमान में बीसीसीआई में तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के सदस्य हैं। टूर्नामेंट के दौरान 20 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल मैचों में 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव इन खिलाड़ियो के बीच नजर आएंगे। टूर्नामेंट के फाइनल मैच और समापन समारोह में चेतन शर्मा खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाने आएंगे।
टंडन ने बताया कि पूर्व रणजी प्लेयर और मौजूदा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित बीसीसीआई के उच्चाधिकारी भी फाइनल मैच देखने आ सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंधों का जायजा लेते हुए एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट एक यादगार मौका होगा। इसके लिए टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रबंध किए जा हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस का बैंड परफार्मेंस से सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेगा। खिलाड़ियों का ट्रेवलिंग टाइम में कटौती करने के लिए टीमों के करीबी वैन्यू में तय किए गए हैं जबकि टीम की ट्रांसपोर्टेशन की भी जिम्मेवारी चंडीगढ़ पुलिस ने ली है। बुधवार को यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस के उच्चाधिकारी टूर्नामेंट जर्सी का अनावरण करेंगे।