फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial

अब एक जाट छोरा बनेगा 'वीरा' का बलदेव, किरदार का रियल लाइफ से खास कनेक्शन

Sat, 01 Apr 2017 09:20 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sat, 01 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
वीरा फेम विशाल वशिष्ठ सोनी टीवी के शो 'जाट की जुगनी' में लीड किरदार निभाते नजर आयेंगे। वहीं इस किरदार का उनकी रियल लाइफ से भी खास कनेक्शन है। विशाल ने खुद यह राज खोला है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल से सोनी टीवी पर 'जाट की जुगनी' की शुरुआत होगी। विशाल ने बताया कि उनके पिता सोनीपत से हैं और वे एकदम ठेठ हरियाणवी अंदाज में जिंदगी जीते हैं।
विज्ञापन


विशाल बताते हैं कि उनके पिता की हमेशा से यही चाहत थी कि मैं या तो कोई रस्टिक, थोड़ा दबंग किरदार या शो करूं, इसलिए मैंने इस शो के लिए हां की। विशाल बताते हैं कि बिट्टू के किरदार में जिस तरह की ड्रेस इस सीरियल में मैंने पहनी है, वैसे कपड़े उन्होंने अपने पिता को भी पहने कई बार देखा है। खासतौर से उंगलियों में जिस तरह की अंगूठियां उन्होंने सीरियल में पहन रखी हैं, रियल लाइफ में उनके पिता ने भी उंगलियों में वैसी अंगुठियां पहन रखी हैं। इसलिए वे विशाल को देख कर काफी खुश हो गये थे।
विज्ञापन


विशाल बताते हैं कि अब तक उन्होंने जितने भी शो किये हैं, उनमें यह सबसे कठिन इसलिए है क्योंकि इसमें उन्हें जाट की भाषा सीखनी है और यह उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि उन्होंने इस भाषा को सीखने के लिए काफी मेहनत की है। वे हरियाणवी फिल्में भी खूब देख रहे हैं और साथ ही उन्होंने रणदीप हुड्डा के अंदाज़ पर भी गौर फरमाना शुरू किया है, ताकि उन्हें अपने किरदार को समझने में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जाट की जुगनी शो में निभाए जा रहे किरदार के बारे में बताएं?

Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
इस शो में मैं बिट्टू नाम का किरदार निभा रहा हूं। बिट्टू ऐसा प्रेम पुजारी है जो अपने प्यार की खातिर निडर होकर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। 'जाट की जुगनी साधारण प्रेम कहानी नहीं है। यह एक ऐसी अलग से जटिल प्रेम कहानी है जिसके गवाह टीवी के दर्शन होंगे।

शो में मुन्नी का किरदार निभा रही मदिराक्षी के भाइयों ने उसकी दुनिया एक दायरे तक सिमटा कर रखी हुई है। मुन्नी उसी दायरे में रहकर भी बेहद खुश है। मगर मैं यानि की बिट्टू मुन्नी को उस दायरे से बाहर निकालकर बाहरी दुनिया का आयना दिखाता हूं।

उसके बाद दोनों में प्रेम कहानी शुरु हो जाती है। यह शो अन्य शो से हटकर है। यह एक्शन भरपूर शो है। जिस तरह निर्देशक रोहित शैट्टी के शो में एक्शन होता है, ऐसा ही एक्शन इस शो में भी देखने को मिलेगा। यह शो रोमियो-जूलियट, लैला-मजनू समेत अन्य कई प्रेम कहानियों से विपरित है।

दूसरे शो के मुकाबले इस शो की खासियत क्या है?

Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
इस शो की सोच जहां बहुत अनूठी है। वहीं कहानी में कई मजेदार परतें हैं। शो की पटकथा बेहतर तरीके से गढ़ी गई है। छोटी-से-छोटी बात का पूरा ध्यान रखा गया है। जिससे यह पता चलता है कि सारे किरदार आपस में कितनी अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं और उनके बीच कमाल का तालमेल है।

यह रिश्तों से जुड़ी मानसिक सोच के मुद्दों पर विचार करता है, लेकिन सब-कुछ बड़ी ही मनोरंजक शैली में तैयार किया गया है। वास्तविक होने के साथ-साथ मनेारंजक होना इस शो की यूएसपी है और यह दर्शकों को बांधे रखेगा।

बिट्टू के किरदार के लिए क्या खास तैयारी करनी पड़ी?
बिट्टू हरियाणा का रहने वाला जाट युवक है। सो इसके लिए हरियाणवी जाट की तरह दिखाई देना और बोली का अंदाज हरियाणवी होना जरुरी था, ताकि मैं अपने किरदार के  साथ पूरा न्याय कर सकूं। इसलिए मुझे हरियाणवी बोलने की प्रैक्टिस करनी पड़ी।

मुझे इस किरदार में ढ़लने के लिए काफी मेहनत और उर्जा खत्म करनी पड़ी। इस किरदार को निभाने के  लिए मैं हरियाणवी लोगों के बीच गया। उनसे मुलाकात की और बोल-चाल व रहन-सहन के बारे में जानकारी जुटाई। शो में मेरे साथी कलाकार यश टॉंक भी हरियाणा से हैं और मैंने उनसे भी हरियाणवी सीखने के लिए काफी मदद ली।

बिट्टू का किरदार किस हद तक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिंचेगा?

Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
मुझे पूरा भरोसा है कि बिट्टू सबको जरूर प्रभावित करेगा। बिट्टू परफेक्ट हीरो है। वह बाहर से लापरवाह और निडर दिखता है लेकिन उसे गहराई
से देखें और जानें तो वह एक रोमांटिक इंसान है। बिट्टू का मानना है कि हर प्रेम कहानी का अंत खुशियों भरा होना चाहिए।

बिट्टू रोमांटिक और एक्शन हीरो का बेजोड़ मेल है। मैं हमेशा से ही 'लार्जर देन लाइफ किस्म का किरदार निभाना चाहता था। जब मुझे इस शो का ऑफर मिला तो मैंने एक पल भी सोचे बिना तुरंत इस किरदार के लिए हां कर दी।

सैट पर साथी कलाकारों के साथ कैसा तालमेल रहता है?
सैट पर सभी साथी कलाकार खूब मौज-मस्ती करते हैं। सभी कलाकारों के लिए सैट एक घर की तरह होता है। जहां सभी मिल-जुलकर खाना खाते हैं और मिल-जुलकर हर काम में एक-दूसरे की मदद करते हैं। पिछले दिनों शूट दौरान मैंने, मदिराक्षी, यश टॉंक, रिंकू कर्माकर, ऋचा सोनी और अन्य कलाकारों ने खूब धमाल मचाई।

सुना है शो की शूटिंग पंजाब में भी हुई है। पंजाब में शूटिंग करने का अनुभव कैसा रहा?

Ek Veer Ki Ardaas...Veera fame Vishal Vashishtha special interview on jat ki jugni serial
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
हालांकि शो हरियाणवी स्टोरी पर आधारित है। मगर शो की कुछेक लोकेशन पंजाब में फिल्माई गई है। पंजाब में शूटिंग करने का बेहतरीन अनुभव रहा। हालांकि शूटिंग ठंड के दौरान हुई थी। इसलिए देश की उस हरी-भरी धरती पर शूटिंग करना काफी आरामदायक था।

उस दौरान ज्यादातर साथी कलाकारों के साथ मेरा जुड़ाव हो गया था। शूटिंग खत्म होने के बाद वहां के लोग अपना काम छोड़कर हमने मिलने आते थे। उन्होंने दूसरे शहरों और गांवों से अपने मेहमानों को शूटिंग देखने के लिये बुलाना शुरू कर दिया था।

सबसे अच्छी बात यह थी कि हमें हर दिन की चाय और खासतौर से वहां के लोगों से घर पर बना गुड़ मिल जाया करता था। मैं चाहता हूं कि हम जल्द ही दोबारा पंजाब में शूटिंग करें, क्योंकि मैं पंजाबी खाने को बहुत मिस कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed