फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight vendors from Chandigarh invited as special guests in Republic Day Parade in Delhi

Republic Day: गणतंत्र दिवस में चंडीगढ़ के आठ वेंडर होंगे 'विशेष अतिथि', केंद्रीय मंत्रियों के साथ करेंगे डिनर

Wed, 24 Jan 2024 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

पीएम स्वयं निधि योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के 50 वेंडरों का नाम भेजा गया था। इनमें से दस का चयन किया गया था। एक वेंडर की मौत हो गई वहीं एक वेंडर किसी वजह से जाने में असमर्थ हैं। ऐसे में आठ वेंडर दिल्ली जाएंगे। यह सभी वेंडरों के लिए खास पल होगा।  

विज्ञापन
Eight vendors from Chandigarh invited as special guests in Republic Day Parade in Delhi
गणतंत्र दिवस 2024 - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के आठ वेंडर व उनके परिजन देश की विकास यात्रा को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देखेंगे। भारत सरकार ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


इस बार वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 के साक्षी बनेंगे। सरकार की तरफ से उन्हें दिल्ली में शहीद स्मारक का दौरा कराया जाएगा और उनके लिए तीन केंद्रीय मंत्री के साथ तालकटोरा स्टेडियम में डिनर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य सरकार के जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप, आम जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। नगर निगम की तरफ से इस दौरे को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट नोडल ऑफिसर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीएम स्वयं निधि योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ नगर निगम ने लैंगिंग समानता का ध्यान रखते हुए 50 वेंडरों की सूची केंद्र को भेजी थी। मंत्रालय ने उनमें से 10 वेंडरों का चयन किया और इन्हें कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। हालांकि चयनित एक वेंडर की इस बीच मृत्यु हो गई और एक वेंडर के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई, जिसकी वजह से वो जाने में असमर्थ हैं। 

अन्य आठ वेंडर अपने परिवार के साथ बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंत्रालय की तरफ से विशेष अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 25 जनवरी को शहीद स्मारक का दौरा कराया जाएगा और फिर रात में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ ताल कटोरा स्टेडियम में डिनर आयोजित होगा। 26 जनवरी को वह परेड के साक्षी बनेंगे। उन्हें लाने और ले जाने के साथ बैठने की भी खास व्यवस्था की गई है। 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया है आमंत्रित
इस वर्ष परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड भी भाग लेगा। परेड सुबह साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। कर्तव्य पथ पर 77,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जिसमें से 42,000 आम जनता के लिए आरक्षित हैं। 

खास बात यह है कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के करीब 1700 से 1800 लाभार्थियों को विशेष अतिथि बनाया गया है। केंद्र की तरफ से कहा गया है कि यह मेहमान देश का गौरव हैं। यह पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।

भारत मंडपम में प्रदर्शनी, चार एसएचजी को मिली राष्ट्रीय पहचान
नगर निगम की मदद से शहर के सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) आजीविका के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे हैं। तीन जनवरी से 10 जनवरी के बीच दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चार सेल्फ हेल्प ग्रुप ने स्टॉल लगाया था। इसमें अर्पण अगरबत्ती, आरआरआर, वेस्ट मटेरियल उत्पाद और कैंडल मेकिंग वाले एसएचजी शामिल रहे। 

स्टॉल को देश के कई प्रमुख लोगों ने देखा और कार्यों को सराहा। साथ ही 11 जनवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के दौरान भी चंडीगढ़ के दो सेल्फ ग्रुप को भारत मंडपम में अपना स्टॉल लगाने का मौका मिला। इसमें अर्पण और प्रारंभ थे। इन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और प्रगति के रास्ते खुले।


शहर के कुछ चयनित वेंडर्स को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 देखने का अवसर मिलेगा। यह बहुत अच्छी पहल है। कुछ दिन पहले भारत मंडपम में भी शहर के चार सेल्फ हेल्प ग्रुप ने प्रदर्शनी लगाई थी। इससे राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम हुआ। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed