{"_id":"6841bf022e6f2c30980b40df","slug":"eight-upsc-coaching-centers-are-being-set-up-will-focus-on-ai-course-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-729692-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर किए जा रहे स्थापित, एआई कोर्स पर देंगे जोर : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर किए जा रहे स्थापित, एआई कोर्स पर देंगे जोर : मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक केंद्र में एक पुस्तकालय, छात्रावास और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकारी स्कूलों के जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 44 विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मान ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स कराने पर भी जोर दिया जाएगा। पंजाब को मेडिकल शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों को लाभ पहुंचाने और मेडिकल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं।
मान ने कहा कि बहुत से विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ी मुश्किलों को पार किया है। आगे भी इसी तरह से मेहनत जारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब एक तकनीकी हब बनने की राह पर है। वह दिन दूर नहीं, जब उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी कंपनियां पंजाब के युवाओं को भर्ती करने के लिए कतार में लगेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्रांति का मुख्य उद्देश्य पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। पंजाब युवाओं को और सशक्त बनाने के लिए शैक्षणिक सुधारों को लागू करना जारी रहेगा।
विज्ञापन
मलेरकोटला के अर्शप्रीत सिंह ने सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। फाजिल्का के हरीश ने कहा कि मेरे पिता एक दर्जी हैं। मुझे गणित से लगाव है और जेईई के लिए प्रशिक्षण से मेरा सपना पूरा हो गया है।