फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight people quarantined in Mori Gate locality

मोरी गेट मोहल्ले में आठ लोगों को क्वारंटीन किया

Wed, 15 Apr 2020 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eight people quarantined in Mori Gate locality
मनीमाजरा। जमात में शामिल होने के शक में नगर निगम की क्वारंटीन टीम ने मोरी गेट मोहल्ले में आठ लोगों को क्वारंटीन किया है। हालांकि परिवार का मुखिया जमात में शामिल होने से मना कर रहा है, लेकिन नगर निगम की टीम इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई आशंका छोड़ना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

नगर निगम टीम के विवेक मेहता ने बताया कि दिल्ली निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ऐेसे लोगों का पता लगा रही है जो इन जमातियों के संपर्क में आए थे। दिल्ली पुलिस को मोरी गेट के इस व्यक्ति की फोन लोकेशन भी तब्लीगी जमात वाले एरिया में मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस और नगर निगम से संपर्क कर मोरी गेट के इस शख्स के बारे में जानकारी दी। जानकारी पाते ही नगर निगम की टीम मोरी गेट पहुंची और व्यक्ति सहित परिवार के चार लोगों और उस मकान में किराये पर रहने वाले चार लोगों को घर में क्वारंटीन किया। हालांकि व्यक्ति इस बात से इनकार कर रहा है कि उसने दिल्ली में जमात को अटेंड किया था। उस व्यक्ति का कहना है कि उसने अपना मोबाइल एक दोस्त को दे रखा है। वह व्यक्ति अभी दिल्ली में ही है। वह दिल्ली में जमात को अटेंड करने गया होगा या किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने एरिया को सैनिटाइज करवाया
नगर निगम की टीम ने एहतियात बरते हुए दो परिवार के आठ लोगों को 28 अप्रैल तक क्वारंटीन किया है। वहीं सूचना प्राप्त होते ही तुरंत नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा, इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला अपने टीम के मेंबर अमरजीत, विजय वेद के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व पूरे स्थान को सैनिटाइज करवाया व पड़ोस के लोगों को भी सोशल डिस्टेंस रखने व मुंह पर मास्क डालने के लिए प्रार्थना की। सभी लोगों को 3 मई तक लॉकडाउन का पालन करने तथा अपने आपको घर के अंदर ही रखने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed