{"_id":"5f19e5468ebc3e636902ad45","slug":"eight-employees-convicted-in-gambling-case-hotel-shivalik-view-four-arrested-chandigarh-news-pkl3823490161","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल शिवालिक व्यू में जुआ प्रकरण में आठ कर्मचारी दोषी करार, चार पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल शिवालिक व्यू में जुआ प्रकरण में आठ कर्मचारी दोषी करार, चार पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित सिटको के नामी होटल शिवालिक व्यू में अगस्त 2018 में शहर के 27 रसूखदार लोग और बिजनेसमैन जुआ खेलते पकड़े गए थे। इस मामले में होटल के कई कर्मचारियों के संलिप्त होने की बात सामने आई थी। करीब एक साल बाद अब सिटको की जांच में कुल आठ कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें तीन महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच में दोषी पाए गए चार कर्मचारियों पर फिलहाल गाज गिर गई है जबकि चार अन्य पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है। जिन चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें से एक को वीआरएस दे दिया गया है जबकि तीन का डिमोशन किया गया है। हालांकि इस मामले में सिटको प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहा है। नाम न छापने की शर्त पर सिटको के एक अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि अगस्त 2018 में चंडीगढ़ पुलिस को सिटको के होटल शिवालिक व्यू में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने देर रात छापा मारकर 27 जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा था। सभी जुआरी होटल की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 401 में टोकन सिस्टम से डाइस के जरिए जुआ खेल रहे थे। इस दौरान पुलिस को होटल के कमरे में रुपयों का ढेर मिलने के साथ ही एक लोहे के तिजोरी भी बरामद भी हुई थी। जुआरियों में शहर के कई रसूखदार और बिजनेसमैन शामिल थे।। प्रकरण के खुलासे के बाद सिटको प्रबंधन के द्वारा एक विभागीय स्तर पर जांच करवाई गई जो अब पूरी हो चुकी है। जांच में लगभग आठ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। अब प्रबंधन ने इस प्रकरण में एक कर्मचारी को सजा के तौर पर वीआरएस और तीन का डिमोशन किया है। अन्य कर्मचारियों से प्रबंधन आरोपों को लेकर व्यक्तिगत पूछताछ कर रहा है।
बुकी माशा का नाम आया था सामने
होटल शिवालिक व्यू की जांच में सट्टेबाज माशा का नाम भी सामने आया था। बुकी के होटल प्रबंधन के कुछ बड़े अधिकारी और कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हुई थी। जिसके बाद सिटको प्रबंधन की ओर से एक अति गोपनीय जांच शुरू की गई थी। इसमें आठ कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं।