फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eid-ul-Adha prayers were offered with devotion and brotherhood at Manimajra Eidgah.

Chandigarh News: मनीमाजरा ईदगाह में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha prayers were offered with devotion and brotherhood at Manimajra Eidgah.
मनीमाजरा। मनीमाजरा में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मनीमाजरा ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों मुस्लिम भाइयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर देश में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

सुबह होते ही बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान नए कपड़ों में सज-धजकर ईदगाह पहुंचने लगे। नमाज से पहले ही ईदगाह परिसर पूरी तरह नमाजियों से भर गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

ईदगाह में मौलाना साहब ने अपने खुतबे में कुर्बानी के असल मायने बताते हुए लोगों से इंसानियत, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, सेवा और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के मौके पर हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोग भी अपने मुस्लिम दोस्तों और परिचितों को मुबारकबाद देने ईदगाह पहुंचे। इससे मनीमाजरा में आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
इस अवसर पर समाजसेवी इमरान मंसूरी ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों को आपसी सम्मान और प्रेम के साथ रहना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं मोहम्मद इरफान, मोहसिन सलमानी और झुल्ले लाल ने कहा कि ईद भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने वाला त्योहार है।

ईद के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed