फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Efforts started to convince Anil Vij

Chandigarh News: अनिल विज को मनाने के प्रयास शुरू, आयुष विभाग के कार्यक्रम में जाने पर अभी संशय

Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Efforts started to convince Anil Vij
- दिवाली से पहले हो सकती है मुख्यमंत्री और विज की बैठक
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के दखल से नाराज हैं विज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के अधिकारी के दखल से नाराज चल रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का मान-मनोव्वल शुरू हो गया है। विज की नाराजगी दूर करने के लिए जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विज की बैठक हो सकती है। हालांकि, अभी तक विज अपने स्टैंड पर कायम हैं और वे पांच अक्तूबर से स्वास्थ्य विभाग की किसी भी फाइल को नहीं देख रहे हैं। विज ने साफ कर दिया है कि जब तक विभाग में सीएमओ का दखल रहेगा, वह विभाग नहीं देखेंगे। उधर, नौ नवंबर को पंचकूला में होने वाले आयुष विभाग के बड़े कार्यक्रम में विज के जाने को लेकर संशय बना हुआ है।
सूत्रों का दावा है कि विज के तल्ख तेवरों को देखते हुए अब उनको मनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। लेकिन विज चाहते हैं कि किसी भी सूरत में उनके विभागों में इस प्रकार से दखल न हो। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को बताने के बाद ही सीएमओ के अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली गई थी। अब इस विवाद को खत्म करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस संबंध में विज और सीएम की मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन


अब आयुष निदेशक से कहा, मैं नहीं देख रहा विभाग
आयुष विभाग के निदेशक डाॅ. अंशज सिंह मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान डाॅ. अशंज सिंह ने नौ नवंबर को पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित किया। हालांकि, विज ने साफ कह दिया कि वह स्वास्थ्य विभाग नहीं देख रहे हैं। ऐसे में इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मंत्रियों के आने की संभावना है, लेकिन विज के जाने पर संशय बना हुआ है। गौर हो कि इससे पहले चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की निदेशक आशिमा बराड़ भी उनसे मिलने पहुंची थी तो भी विज ने उन्हें कह दिया था कि वह विभाग नहीं देख रहे हैं, इसलिए मार्गदर्शन सीएमओ से प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में जुटने हैं आठ राज्यों के मंत्री और प्रतिनिधि
नौ नवंबर को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की आयुर्वेदिक क्षेत्रीय समीक्षा बैठक होनी है। इसमें सभी राज्यों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंथन करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चल रही योजनाओं, गतिविधियों, कार्यक्रमों हेल्थ वेलनेस केंद्रों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed