{"_id":"6772ff533bb9bb42d305a64e","slug":"effect-of-punjab-bandh-people-kept-waiting-at-isbt-43-chandigarh-news-c-16-pkl1043-596908-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब बंद का असरः आईएसबीटी-43 पर लोग करते रहे इंतजार, नहीं आईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब बंद का असरः आईएसबीटी-43 पर लोग करते रहे इंतजार, नहीं आईं बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब बंद के चलते सोमवार को आईएसबीटी-43 पर दिन में बस सेवा पूरी तरह ठप रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं पहुंचीं। लोग कई घंटे बस स्टैंड पर ही खड़े रहे। बंद के दौरान कई बसों को मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में जाने से रोककर चंडीगढ़ की सीमा में ही खड़ा करना पड़ा। स्थिति सामान्य होने और बंद समाप्त होने के बाद बस सेवा बहाल हो सकी।
पंजाब बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सेक्टर-43 का बस स्टैंड सुबह से ही खाली पड़ा रहा। वहां सवारियां तो बहुत थीं लेकिन बसें नदारद थीं। जो बसें उपलब्ध थीं, वह चली ही नहीं क्योंकि आगे रास्ता बंद था। दूसरी तरफ, पंजाब व अन्य हिस्सों से अपना इलाज कराने के लिए पीजीआई आने वाले मरीज भी परेशान हुए। बहुत सारे मरीज, जिन्होंने ओपीडी में इलाज कराना था, वह भी नहीं पहुंच पाए। हालांकि, किसान यूनियनों का दावा था कि अस्पताल जाने वाले मरीजों को नहीं रोका गया। इसके बावजूद जाम में फंसने की वजह से कई मरीज प्रभावित हुए हैं। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की लोकल रूट पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हुई हैं। कई बसें मोहाली और पंजाब के अन्य हिस्सों में न जाकर चंडीगढ़ की सीमा पर ही खड़ी करनी पड़ी। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि दिन के समय में कुछ बसें प्रभावित हुई थीं लेकिन बंद के खत्म होने के बाद शाम 4 बजे के बाद बस सेवा पूरी तरह से बहाल हो गई। शाम तक बसें सामान्य रूप से अपने रूटों पर चलने लगीं और कुछ घंटो में स्थिति सामान्य हो गई।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन