फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   effect of fog in punjab and haryana, flights cancelled delayed on amritsar airport

कम विजिबलिटी से मुश्किल हुआ हवाई सफर, बंद करना पड़ा अमृतसर एयरपोर्ट

Wed, 02 Nov 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
effect of fog in punjab and haryana, flights cancelled delayed on amritsar airport
एयरपोर्ट पर घना कोहरा
उत्तरभारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुरुआत घने कोहरे से हुई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में आज कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। अमृतसर हवाई अड्डे को मौसम साफ होने तक बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर विजीबिलिटी कम होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कोहरे के कारण अमृतसर में आने और जाने वाली सभी घेरलू और इंटरनेशनल उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि एयर इंडियर, कतर एयरवेज, स्पाइसजेट और एयर कैनेडा की फ्लाइट्स लेट कोहरे के कारण लेट हुईं। और भी कई फ्लाइट्स के आने में देरी होगी, वहीं कुछ फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, जिन एयरपोर्ट्स पर 50 मीटर से कम दृश्यता होती है, वहां कैट-3 बी श्रेणी के उपकरण लगे होने के बाद ही विमान उतारने की अनुमति मिलती है। अभी फिलहाल अमृतसर एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं है। अमृतसर से दिल्ली और दोहा की उड़ान भरने वाली फ्लाइटें फिलहाल विलंबित हैं। वहीं अमृतसर आने वाली तकरीबन 10 फ्लाइटों के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा में रेल और सड़क यातायात रहा प्रभावित

effect of fog in punjab and haryana, flights cancelled delayed on amritsar airport
fog in mussoorie - फोटो : अमरउजाला
आज सवेरे हरियाणा भी घने कोहरे की चपेट में रहा। हालांकि कुछ देर बाद कई इलाकों में धूप निकल गई थी। नारनौल कोहरे की चादर से ढका रहा। सूरज निकला है, लेकिन रोशनी मद्धम है। करनाल में मौसम साफ है, अच्छी धूप खिली हुई है।

पानीपत में आसमान में कोहरा छाया है। माहौल में ठंडक बनी हुई है। फतेहाबाद में भी कोहरे जैसी स्थिति बनी रही। वहीं, कोहरे के कारण जींद में रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें लेट हुई, जिसके कारण स्टेशन पर लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed