फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Educational Qualification for Home Guards will be 12th pass in Haryana

हरियाणा: होमगार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता अब 12वीं, 1900 खाली पदों पर जल्द भर्ती करेगी सरकार

Sat, 12 Feb 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

नवंबर 2016 के बाद होमगार्ड की सीधी भर्ती नहीं हुई। अंदरखाने ही होमगार्ड भर्ती किए गए, जिसमें बीते कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं।

विज्ञापन
Educational Qualification for Home Guards will be 12th pass in Haryana
होमगार्ड। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में अब 12वीं पास ही होमगार्ड भर्ती हो सकेंगे। सरकार इनकी शैक्षणिक योग्यता को दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं करने जा रही है। होमगार्ड के लिए बनाए जा रहे सेवा नियमों में इसका प्रावधान किया गया है। सेवा व भर्ती नियम पुलिस की तर्ज पर होंगे। नए नियमों के तहत ही होमगार्ड वालंटियर के खाली 1900 पदों को जल्द भरा जाएगा। अभी होमगार्ड के सेवा नियम नहीं हैं।

विज्ञापन


नवंबर 2016 के बाद होमगार्ड की सीधी भर्ती नहीं हुई। अंदरखाने ही होमगार्ड भर्ती किए गए, जिसमें बीते कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। होमगार्ड विभाग में पक्के कर्मचारियों की खाली पदों पर 1990 के बाद पक्की भर्ती ही नहीं हुई। विभाग ने जनसंख्या के अनुसार होमगार्ड के दस हजार नए पद सृजित करने की मांग भी सरकार को भेजी है। 
विज्ञापन


सरकार ने इसी सप्ताह 1500 होमगार्ड को अस्पतालों में तैनात करने को मंजूरी दी है। जिन्हें तैनात करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। महानिदेशक होमगार्ड देश राज सिंह पक्की भर्ती के लिए भी प्रयासरत हैं। उनकी गृह मंत्री अनिल विज व गृह सचिव राजीव अरोड़ा के साथ बैठकें हुई हैं। मौजूदा समय में कार्यरत 12 हजार होमगार्ड को पुलिस जवानों की तरह तीन-तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही दो गर्म-दो ठंडी वर्दी, टोपी, जैकेट, जूते भी इन्हें दिए जाएंगे। अभी तक इन्हें ये सारा सामान खुद ही खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक देश राज सिंह ने बताया कि होमगार्ड के सेवा नियम स्वीकृति के लिए सरकार को भेजे हैं। जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों की ऊंचाई, दौड़ व चेस्ट का माप पुलिस भर्ती के लिए तय नियमानुसार होगा। दस दिन में वर्दी होमर्गाड को दे दी जाएगी। सरकार होमगार्ड वालंटियर को पुलिस की तरह पेशेवर बनाना चाहती है।

चीका रोड भूना में बनेगा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र

महानिदेशक ने बताया कि होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र चीका रोड, भूना में बनाया जाएगा। 70 एकड़ पंचायती जमीन इसके लिए चिन्हित की गई है। सरकारी दरों पर जमीन खरीदने के लिए विभाग के पास बजट का प्रावधान पहले से है। सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। यह होमगार्ड विभाग का अपना पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा। अभी पंचकूला में किराए के भवन में यह केंद्र चल रहा है। आज तक होमगार्ड का प्रशिक्षण हुआ ही नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार होमगार्ड विभाग में सुधार तेज कर दिए हैं।        

गाड़ियों के लिए सरकार से 15 करोड़ मांगे

होमगार्ड विभाग की भी पुलिस के तर्ज पर अपनी गाड़ियां होंगी। विभाग ने सरकार से वाहनों के लिए 15 करोड़ रुपये मांगे हैं। अधिकारियों व होमगार्ड के लिए पुलिस की तरह अब अपनी बसें, जीप, कारें व मोटरसाइकिल होंगी। विभाग के पास 70 वाहन थे, जो कंडम हो चुके हैं। उन्हें कबाड़ में बेचा जा रहा है।

भर्ती का विज्ञापन निकाले विभाग : संदीप

हरियाणा होमगार्ड वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि सरकार नई भर्ती के लिए पुलिस की तर्ज पर विज्ञापन निकाले। बीते सालों की तरह अंदरखाने भर्ती न हो। नए पद तभी सृजित किए जाएं जब विभाग के पास उन्हें देने के लिए काम हो। 12 हजार में से आज भी एक हजार जवान बिना डयूटी के हैं। उन्होंने सरकार से होमगार्ड के लिए भी पेंशन योजना शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वालंटियर की डयूटी के दौरान मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये मिलते हैं, अन्य कोई राशि नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed