फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Educational Profile of Punjab Election Candidates

पंजाब में कांग्रेस, अकाली और भाजपा से आगे है 'आप'

Tue, 15 Apr 2014 04:26 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Educational Profile of Punjab Election Candidates
पंजाब में चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा के प्रत्याशियों को पछाड़ दिया है। हैरान न हों, हम चुनाव नतीजों की नहीं बल्कि चयनित प्रत्याशियों की पढ़ाई-लिखाई की बात कर रहे हैं। पंजाब में आगामी 30 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा पढे़ लिखे उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन


यूं तो शिअद, भाजपा, कांग्रेस, बसपा और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने भी कोशिश की है कि पढ़े-लिखे उम्मीदवार ही मैदान में उतारे जाएं, लेकिन आप के केवल एक उम्मीदवार को छोड़कर बाकी सभी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसका जो उम्मीदवार अंडर ग्रेजुएट है और उसने भी बीकॉम-1 पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ी है।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा गठबंधन के 13 उम्मीदवारों में से तीन पोस्ट ग्रेजुएट, दो लॉ ग्रेजुएट, दो ग्रेजुएट, एक  अंडर ग्रेजुएट, एक डिप्लोमा होल्डर, तीन मैट्रिक और एक अंडर मैट्रिक हैं। कांग्रेस के 13 लोकसभा प्रत्याशियों में से तीन पोस्ट ग्रेजुएट, तीन लॉ ग्रेजुएट, चार ग्रेजुएट, एक सीनियर सेकेंडरी, एक मैट्रिक और एक अंडर मैट्रिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के उम्मीदवारों में से चार पोस्ट ग्रेजुएट, तीन लॉ ग्रेजुएट, पांच ग्रेजुएट तथा एक  अंडर ग्रेजुएट हैं। बसपा के उम्मीदवारों में एक पोस्ट ग्रेजुएट, तीन ग्रेजुएट, एक डिप्लोमा होल्डर, दो सीनियर सेकेंडरी, पांच मैट्रिक और एक अंडर मैट्रिक हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के 10 उम्मीदवारों में से एक पोस्ट ग्रेजुएट, दो पोस्ट लॉ ग्रेजुएट, एक लॉ ग्रेजुएट, दो ग्रेजुएट, दो मैट्रिक और दो अंडर मैट्रिक हैं।

इतने पढ़े-लिखे हैं अकाली-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी

Educational Profile of Punjab Election Candidates
उम्मीदवार----------------शिक्षा-----------लोकसभा क्षेत्र
विनोद खन्ना-----------सीनियर कैंब्रिज-------गुरदासपुर
अरुण जेटली-----------बीकॉम, एलएलबी------अमृतसर
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा-------अंडर मैट्रिक-----------खडूर साहिब
पवन कुमार टीनू-----------एमए-1---------------जालंधर
विजय सांपला-------------मैट्रिक---------------होशियारपुर
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजारा----डबल एमए-----------श्री आनंदपुर साहिब
मनप्रीत सिंह अयाली-----------बीए-1-----------लुधियाना
कुलवंत सिंह---------------मैट्रिक-----------फतेहगढ़ साहिब
परमजीत कौर गुलशन-------डबल एमए-----------फरीदकोट
शेर सिंह घुबाया-------------मैट्रिक---------------फिरोजपुर
हरसिमरत कौर बादल--------डिप्लोमा -----------बठिंडा
सुखदेव सिंह-------------ढींढसा ग्रेजुएट-------------संगरूर
दीपिंदर सिंह ढिल्लों--------बीए, एलएलबी-------------पटियाला

इतने पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

Educational Profile of Punjab Election Candidates
उम्मीदवार-------------शिक्षा-------------लोकसभा क्षेत्र
प्रताप सिंह बाजवा-------बीए-------------गुरदासपुर
कैप्टन अमरिंदर सिंह-----एनडीए-----------अमृतसर
हरमिंदर सिंह गिल-------डबल एमए----------खडूर साहिब
संतोख सिंह चौधरी-------बीए एलएलबी-------जालंधर
महिंदर सिंह केपी--------बीए एलएलबी--------होशियारपुर
अंबिका सोनी---------पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा----श्री आनंदपुर साहिब
रवनीत सिंह बिट्टू---------सीनियर सेकेंडरी------लुधियाना
साधु सिंह धर्मसोत---------मैट्रिक-------------फतेहगढ़ साहिब
जोगिंदर सिंह पंजगराईं------अंडर मैट्रिक---------फरीदकोट
सुनील जाखड़--------------एमबीए------------फिरोजपुर
मनप्रीत सिंह बादल---------बीए, एलएलबी---------बठिंडा
विजयइंद्र सिंगला------------बीई------------------संगरूर
परनीत कौर----------------बीए---------पटियाला

इतने पढ़े-लिखे हैं 'आप' के प्रत्याशी

Educational Profile of Punjab Election Candidates
उम्मीदवार---------------शिक्षा--------------लोकसभा क्षेत्र
सुच्चा सिंह छोटपुर---------बीए--------------गुरदासपुर
डॉ. दलजीत सिंह---------एमबीबीएस, एमएस--अमृतसर
बलदीप सिंह--------------बीए--------------खडूर साहिब
ज्योति मान---------------बीए--------------जालंधर
यामिनी गोमर-------------बीकॉम------------होशियारपुर
हिम्मत सिंह शेरगिल------बीए, एलएलबी----श्री आनंदपुर साहिब
एचएस फुलका---------बीएएसी, एलएलबी---------लुधियाना
हरिंदर सिंह खालसा---------एमए--------------फतेहगढ़ साहिब
प्रो. साधु सिंह--------------एमए---------------फरीदकोट
सतनाम पाल कंबोज---------बीकॉम, एलएलबी-----फिरोजपुर
जसराज सिंह लौंगिया---------बीए-----------------बठिंडा
भगवंत मान---------------बीकॉम-1-------------संगरूर
डॉ. धर्मवीर गांधी-----------एमबीबीएस-----------पटियाला

इतने पढ़े-लिखे हैं बसपा के प्रत्याशी

Educational Profile of Punjab Election Candidates
उम्मीदवार---------------शिक्षा---------लोकसभा क्षेत्र
सुखविंदर सिंह-------------बीए---------------गुरदासपुर
प्रदीप सिंह---------------आईटीआई------------अमृतसर
सुच्चा सिंह मान-----------अंडर मैट्रिक----------खडूर साहिब
सुखविंदर सिंह--------------मैट्रिक-------------जालंधर
भगवान सिंह चौहान----------ग्रेजुएट------------होशियारपुर
केएस मक्खन---------------मैट्रिक------------श्री आनंदपुर साहिब
नवजोत सिंह मंडेर-----------एमए--------------लुधियाना
सरबजीत सिंह------------सीनियर सेकेंडरी------फतेहगढ़ साहिब
संत राम-----------------सीनियर सेकेंडरी-------फरीदकोट
राम कुमार प्रजापत----------बीए---------------फिरोजपुर
कुलदीप सिंह-------------मैट्रिक---------------बठिंडा
मदन भट्टी--------------मैट्रिक----------------संगरूर
राम सिंह-----------------मैट्रिक---------------पटियाला

इतने पढ़े-लिखे हैं शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी

Educational Profile of Punjab Election Candidates
उम्मीदवार-----------------शिक्षा-----------लोकसभा क्षेत्र
सिमरनजीत सिंह मान-------बीए-----------------खडूर साहिब
निर्मल सिंह------------एमए, एमएड एलएलबी-------जालंधर
शमशेर सिंह-------------बीए, एलएलबी-----------होशियारपुर
जसवंत सिंह मान---------बीए, एलएलएम---------श्री आनंदपुर साहिब
धर्म सिंह-----------------मैट्रिक-----------------फतेहगढ़ साहिब
दर्शन सिंह---------------अंडर मैट्रिक--------------फरीदकोट
ध्यान सिंह मंड------------अंडर मैट्रिक-----------फिरोजपुर
राजिंदर सिंह-----------------मैट्रिक---------------बठिंडा
करनैल सिंह-----------------बीएससी बीएड---------संगरूर
मोहिंदर पाल सिंह-------------पोस्ट ग्रेजुएट-----------पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed