फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Minister canceled service of Principal in Amritsar

अमृतसरः सही उत्तर नहीं दे पाए प्रिंसिपल, शिक्षा मंत्री ने सेवा ही कर दी रद्द

Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Education Minister canceled service of Principal in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी व शिक्षा सचिव ने सीमावर्ती गांव बच्ची विंड के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल की सेवा काल में की वृद्धि तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई। शिक्षा मंत्री की ओर से स्कूल के किए गए औचक निरीक्षण के बाद जब प्रिंसिपल को कुछ सवालों के उत्तर देने के लिए कहा तो वह उत्तर नहीं दे पाए।

विज्ञापन


सोनी ने तत्काल प्रिंसिपल के सेवाकाल में की वृद्धि रद्द कर उन्हें घर भेज कर उनकी सेवाएं खत्म कर दीं। सोनी ने बताया की प्रिंसिपल से बच्चों को पढ़ाने जाने वाले पाठ के बारे में प्रश्न पूछे थे, जो वह नहीं बता पाए। सोनी ने बताया की शुक्रवार को सीमावर्ती गांवों के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांव सरंगरा, लोपोके, मोड़के व बच्ची विंड के सरकारी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें दिए जाने वाले मिड डे मील की जांच के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, पीने के पानी, स्कूल की बिल्डिंग व बाथरूम की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 12वीं की परीक्षा का पहला दिन था। बता दें कि जिले में 31 हजार 989 स्टूडेंट्स रेगुलर व 869 स्टूडेंट्स ओपन स्कूलों में परीक्षा दे रहें है। इसके लिए जिले में 259 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्कूलों में नकल रोकने के लिए कई तकनीकी प्रबंध किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed