{"_id":"66b387ed817cac6e650e7e90","slug":"education-department-will-set-up-indoor-shooting-ranges-in-10-districts-of-the-state-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-486830-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सूबे के 10 जिलों में शिक्षा विभाग \nस्थापित करेगा इनडोर शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सूबे के 10 जिलों में शिक्षा विभाग स्थापित करेगा इनडोर शूटिंग रेंज
विज्ञापन
फोटो सहित...
-- -
-मंत्री हरजोत बैंस बोले- अगले तीन महीनों में आनंदपुर साहिब में तैयार होगी पहली शूटिंग रेंज
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग राज्य के 10 जिलों में इनडोर शूटिंग रेंज बनाने जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। बैंस ने बताया कि संगरूर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और मानसा में ये इनडोर शूटिंग रेंज स्थापित की जाएंगी, जहां खिलाड़ी 10 मीटर की निशानेबाजी का अभ्यास कर सकेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य को खेलों के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए खेडां वतन पंजाब दीयां के माध्यम से राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को जहां सम्मानित किया गया है, वहीं उन्हें पुलिस और सिविल प्रशासन में नौकरियां भी दी गई है।
उन्होंने बताया कि स्थापित की इन शूटिंग रेंज में विश्व स्तरीय सुविधाएं और कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले 3 महीनों में आनंदपुर साहिब में पहली इनडोर शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो जाएगी।