{"_id":"5fd3daeb8ebc3e3b9121cd05","slug":"education-department-should-make-entry-class-admission-under-its-supervision-chandigarh-news-pkl396885151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग अपनी देखरेख में करवाएं एंट्री कक्षा दाखिले : पेरेंट्स एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग अपनी देखरेख में करवाएं एंट्री कक्षा दाखिले : पेरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले के लिए आवेदन करने को सिर्फ चार दिन बचे हैं। स्कूल इस बार दाखिले के लिए लकी ड्रॉ कैसे निकालेंगे, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं की है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दाखिले के निर्देशों में ऑनलाइन ड्रॉ करवाने का सुझाव दिया था, लेकिन अंतिम निर्णय स्कूल मैनेजमेंट को लेना है। इस कारण स्कूलों में बच्चों के दाखिला आवेदन कराने पर अभिभावकों में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई हैै।
चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि इस बार अभिभावक एंट्री लेवल दाखिले में विश्वसनीयता को लेकर परेशान हो रहे हैं। स्कूलों की तरफ से दाखिले में ड्रॉ की स्थिति और कैसे निकाला जाएगा ये साफ तौर पर नहीं बताया जा रहा है। कोविड - 19 के कारण उपजे हालातों को देखते हुए शिक्षा विभाग को एंट्री लेवल दाखिले अपनी देख-रेख में करवाने चाहिए जिससे दाखिले में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ सभी स्कूलों के लिए दाखिले की एक समान प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दें, जिससे अभिभावकों को परेशानी नहीं हो।
कोट्स
ड्रॉ अभी जनवरी में, हालातों को देखते हुए लेंगे फैसला
एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रॉ निकालने पर कोई फैसला नहीं लिया है। अभी हम हालातों का जायजा कर रहे हैं। ड्रॉ प्रक्रिया अभी जनवरी में होनी है। उस दौरान कोविड के हालातों पर आधारित फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से दिए जा रहे सुझावों को भी ध्यान में रखेंगे। कोशिश करेंगे कि ड्रॉ प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता हो। - कविता दास, प्राचार्य, सेंट जोंस स्कूल- 26
विज्ञापन
इस बार ड्रॉ नहीं निकाले जाएंगे
इस बार हमारे स्कूल में एंट्री कक्षा दाखिले के लिए ड्रॉ प्रक्रिया नहीं होगी, क्योंकि हमारे पास जनरल केटेगरी में सीट नहीं है। - लुइस लोपेज, प्राचार्य, सेंट स्टीफेंस स्कूल