फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department promote government schools admission teachers pasted admission posters public pillars market shops contact centers gardens

शिक्षा विभाग ने दिए सरकारी स्कूलों को दाखिले के लिए प्रमोशन करने के आदेश, शिक्षकों ने पब्लिक पिलर, मार्केट की दुकानों, संपर्क केंद्र और गार्डन में चिपकाए एडमिशन ओपन के पोस्टर

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Education Department promote government schools admission teachers pasted admission posters public pillars market shops contact centers gardens
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र छह दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक 17500 सीटों के लिए मात्र पांच हजार ही रजिस्ट्रेशन हुई हैं। इससे शिक्षा विभाग चिंतित है। विभाग ने सभी स्कूल हेड को व्हाट्सएप्प ग्रुप में संदेश भेजकर दाखिले की प्रमोशन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रमोशन के नए तरीकों पर सुझाव भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शुक्रवार को सभी स्कूल हेड को ऑर्डर भेजा गया। इसके बाद शनिवार को स्कूल स्टाफ ने अपने आसपास के एरिया में पब्लिक पीलर, मार्किट की दुकानों, संपर्क केंद्र और गार्डन में एडमिशन ओपन के पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में नजदीकी एरिया के स्कूल की जानकारी के साथ ‘एडमिशन ओपन’ लिखा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान हालांकि स्कूल 30 अगस्त तक बंद हैं। लेकिन सभी शिक्षक अभी घर बैठने की बजाय गली-मोहल्ले, मार्किट में सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रमोशन कर रहे हैं। स्कूलों में हर कक्षा में कितनी सीटें खाली हैं इसकी जानकारी विभाग ने क्लस्टर वाइज अपनी वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर अपलोड कर रखी है। परिजन अपने घर के नजदीक के स्कूल में खाली सीट और उनका एरिया के जोन में कौन से सरकारी स्कूल आते हैं इत्यादि की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed