फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education department chandigarh officers celebrate birthday and farewell party

शिक्षा विभाग ने खुद उड़ाई नियमों की धज्जियां, स्कूल टाइम में सेलिब्रेट किया बर्थडे व फेयरवेल पार्टी

Fri, 26 Jul 2019 02:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Jul 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
education department chandigarh officers celebrate birthday and farewell party
फाइल फोटो
स्कूल टाइमिंग में बाहरी कार्यक्रम न करने का सर्कुलर जारी करने वाले यूटी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने ही स्कूल टाइम में स्कूल के अंदर बर्थडे व फेयरवेल पार्टी सेलिब्रेट की। सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सरोज मित्तल का बर्थडे और फेयरवेल सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान स्कूल के हॉल में केक कटा और हैप्पी बर्थडे का गाना भी बजाया गया। यह सबकुछ हुआ दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे के बीच, जिस दौरान स्कूल में बच्चों की कक्षाएं लग रही थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सरोज मित्तल 31 जुलाई को रिटायर होने वाली हैं और वीरवार को उनका जन्मदिन भी था। दोनों को ध्यान में रखते हुए जीजीएमएसएसएस-18 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में कार्यक्रम की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। स्कूल परिसर में बाहर से हलवाई बुलाए गए, जिन्होंने खाना तैयार किया। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोपहर एक बजे के बाद एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा, डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डिप्टी डायरेक्टर अर्जुन देव, डीईओ अनुजीत कौर समेत कई अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सरोज मित्तल के 36 साल के करियर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम 3 बजे के करीब खत्म हुआ। स्कूल में आयोजित की गई यह पार्टी अब विवादों में घिर गई है। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर के महीने में सेक्टर-49 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ने रिटायरमेंट से पहले एक टीचर की गोद भराई की थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। मामले को लेकर जवाब भी मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले जारी किया था सर्कुलर

शिक्षा विभाग ने 5 जुलाई को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि सरकार, प्राइवेट व एनजीओ की तरफ से कराए जाने वाले बाहरी कार्यक्रमों की वजह से बच्चे डिस्टर्ब होते हैं, इसलिए उनसे स्कूल टाइमिंग में एंटरटेन न करें। विभाग का कहना था कि कार्यक्रमों की वजह से स्टूडेंट्स की पढ़ाई डिस्टर्ब होती है। टीचर्स का भी काफी समय बर्बाद होता है।

डीईओ अनुजीत कौर की तरफ से जारी लेटर में कहा गया था कि स्कूल के सभी टीचर्स वर्ष 2021 में होने वाले पीसा टेस्ट की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में स्कूल टाइमिंग के दौरान बाहर से आने वाली संस्थाओं की वजह से क्लासेज प्रभावित होती हैं और बच्चों के एजुकेशन की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है।

36 साल की सर्विस के बाद सरोज मित्तल रिटायर होने जा रही हैं, इसको लेकर उन्होंने विभाग के सीनियर ऑफिसर्स को लंच के लिए बुलाया था। स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम रखा गया था। बच्चों की पढ़ाई से इस कार्यक्रम का कोई लेना देना नहीं था।
- बीएल शर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी, चंडीगढ़ (यूटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed