{"_id":"455a56c7f42844e819f8d008ef59a73b","slug":"education-department-announced-teacher-recruitment-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के शिक्षा विभाग ने मुख्य अध्यापकों और टीचरों के विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का नतीजा घोषित कर दिया है। 264 मुख्य अध्यापकों और 2791 टीचरों का नतीजा जल्द ही वेबसाइट पर भी डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि रमसा के अधीन स्कूलों के लिए 264 मुख्य अध्यापकों का चयन किया गया है। आदर्श स्कूलों के लिए 38 पीजीटी, 20 टीजीटी टीचरों का चयन हुआ है। मास्टर कैडर के लिए 2469 टीचरों को चुना गया है।
विज्ञापन
इनमें अंग्रेजी के 548, सामाजिक शिक्षा के 1282, गणित के 172, साइंस के 84, पंजाबी के 382 और खेतीबाड़ी का एक टीचर शामिल है। पारदर्शिता बनाते हुए वेबसाइट पर काउंसलिंग में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के नाम और मेरिट नंबर डाले जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. चीमा ने कहा कि चुने गए उम्मीदवारों के सहमति पत्र प्राप्त करके एक सप्ताह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। जिसके बाद वे ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।