{"_id":"5e0fa01d8ebc3e88062da15d","slug":"education-chandigarh-news-pkl3619871196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैंप के दौरान बेस्ट फायरर बनी सुखप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैंप के दौरान बेस्ट फायरर बनी सुखप्रीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित होम साइंस कॉलेज में आयोजित वन चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन के एनुअल ट्रेनिंग कैंप के 9वें दिन शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बेस्ट फायरर का अवॉर्ड कैडेट सुखप्रीत कौर ने जीता। कैडेट्स के बीच ज्वलंत मुद्दों पर ग्रुप डिस्कशन करवाई गई। इस दौरान पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर लेक्चर और महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। शनिवार सुबह कैंप का समापन होगा।
कमाडिंग अफसर वीके श्योराण ने बताया कि कैंप में चंडीगढ़ के आठ कॉलेजों से 275 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इसमें नौ दिन ट्रेनिंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इनमें कैडेट सुखप्रीत कौर को बेस्ट फायरर का अवार्ड दिया गया है। सोलो सॉन्ग में अमनप्रीत कौर प्रथम और शबनम द्वितीय, सोलो डांस में दिक्षा शर्मा प्रथम और सीमा यादव द्वितीय, डेक्लामेशन में अल्फा कंपनी ( कैडेट सवलीन, नेहमत, तुशिता, गौरी और अंजली) प्रथम, ग्रुप सांग में अल्फा कंपनी प्रथम, ड्रिल प्रतियोगिता में ब्रेवो कंपनी प्रथम रही। वहीं ओवरऑल ट्रॉफी अल्फा कंपनी ने अपने नाम की। ट्रेनिंग कैंप में गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसीजी-42, देव समाज कॉलेज, पीयू, एमसीएम-36, जीजीएससीडब्ल्यू-26 और जीपीडब्ल्यू-10 की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेता कैडेट्स को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।