फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   education

शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त दस्तावेज मांगने पर 6 स्कूलों से मांगा जवाब

Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
education
एंट्री क्लास में दाखिले के लिए आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों (ईडब्ल्यूएस) के परिजनों से अतिरिक्त दस्तावेज मांगने पर शिक्षा विभाग ने छह स्कूलों से जवाब मांग लिया है। इन स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने बेवजह तंग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से सेक्टर-40 स्थित आंचल इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय, सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन, सेक्टर-27 स्थित श्री ऑरोबिंदो स्कूल और सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबरी फील्ड्स हाई स्कूल को जारी एक लेटर में अतिरिक्त दस्तावेज मांगने के आरोपों पर जवाब मांगे गए हैं। कहा गया है कि सभी स्कूल अपने जवाब सोमवार सुबह 10 बजे तक भेज दें। साथ ही ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के तहत जो दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं, उनके अलावा अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगने की हिदायत भी दी गई है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने बुधवार को शिक्षा विभाग को स्कूलों की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर तबके को दस्तावेजों के लिए परेशान करने के लिए शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed