{"_id":"5de579ea8ebc3e54e406bf51","slug":"education-chandigarh-news-pkl3586411157","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ बना बॉलीवुड की पहली पसंद, शूटिंग के लिए आएंगे कई सितारे, रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ बना बॉलीवुड की पहली पसंद, शूटिंग के लिए आएंगे कई सितारे, रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
Tue, 03 Dec 2019 03:03 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh The City Beautiful
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म स्टार आमिर खान के बाद अब बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की टीम चंडीगढ़ में फिल्म ‘जर्सी’ की शूट के लिए तैयार है। इस फिल्म की शू्टिंग पहले 2 दिसंबर से होनी थी, लेकिन अब इसके लिए एक नया आवेदन टीम जर्सी द्वारा दिया गया है। इसके अनुसार शाहिद कपूर 13 दिसंबर से चंडीगढ़ में शूट करेंगे।
चंडीगढ़ में शाहिद कपूर की शूटिंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हैं। इसके लिए सेक्टर-22 के नेबरहुड पार्क को तैयार किया गया है, जिसके लिए नगर निगम से ्अनुमति ली गई है। उधर, बॉलीवुड फैसिलिटेशन सेल के माध्यम से जनमार्ग, सुखना लेक के साथ ही सेक्टर-42 के फुटबाल स्टेडियम में भी शूटिंग की अनुमति ली गई है। बॉलीवुड फैसिलिटेशन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में जर्सी की शूटिंग के लिए नया आवेदन आया है। इसमें शूटिंग के लिए जो अनुमति मांगी गई है उसमें कई नए स्थान हैं।
दलजीत दोसांझ और गिप्पी ग्रेवाल भी करेंगे शूटिंग
चंडीगढ़ में दलजीत दोसांझ और गिप्पी ग्रेवाल भी शूटिंग करेंगे। यह जानकारी बॉलीवुड फैसिलिटेशन सेल के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही कलाकारों की शूटिंग के लिए सुखना लेक, कैपिटल कांप्लेक्स और रॉक गार्डन में शूटिंग की अनुमति ली गई है।

आमिर पहले ही कर चुके हैं शूटिंग
फिल्म स्टार आमिर खान और करीना कपूर के साथ जान्हवी ने सेक्टर- 48 में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की थी। यह टीम करीब तीन दिन चंडीगढ़ में रही। इस दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-48 की सोसायटी में काफी हलचल रही थी।
बॉलीवुड की पहली पसंद बना चंडीगढ़
शूटिंग के लिए अब बॉलीवुड के बड़े स्टार चंडीगढ़ को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस बारे में बॉलीवुड फैसिलिटेशन सेल के नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने बताया कि पिछले एक साल में चंडीगढ़ और आसपास करीब एक दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की गई है। इसके साथ ही पंजाबी फिल्मों की शूटिंग और पंजाबी गीतों की शूटिंग को ज्यादा यहीं की जाती है।
रोजगार भी बढ़ा है शूटिंग से
नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने कहा कि शूटिंग की वजह से चंडीगढ़ में रोजगार भी तेजी के साथ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बेशक बॉलीवुड की टीम आती है पर लोकल वेंडरों से काम करवाया जाता है। लोकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है और होटलों में भी गहमा-गहमी रहती है।
शूटिंग का नया डेस्टिनेशन है चंडीगढ़
चंडीगढ़ एक शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है। इसकी वजह है यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकेशन। इसके साथ ही अन्य सिटी के मुकाबले यहां दूरियां कम हैं, जिसकी वजह से शूटिंग में ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर कोई लोकेशन चेंज करनी हो तो भी ज्यादा समय नहीं लगता है।
- लाली गिल, प्रोड्यूुसर