फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promotion of more than 40 teachers of PU

पीयू के 40 से अधिक शिक्षकों का प्रमोशन, वेतन बढ़ाने को लेकर अभी भी असमंजस

Sun, 01 Dec 2019 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Promotion of more than 40 teachers of PU
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

पीयू के 40 से अधिक शिक्षक प्रमोशन के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर्स एसोसिएट प्रोफेसर बन गए हैं, लेकिन इन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल पा रहा है। यह तय ही नहीं हो पा रहा है कि इन्हें प्रमोशन के बाद बढ़ा वेतन दिया जाएगा या नहीं। इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। लगातार हो रही देरी के कारण शिक्षकों में आक्रोश है। वह कभी भी आंदोलनात्मक कदम उठा सकते हैं।

विज्ञापन


यूजीसी ने पिछले साल प्रमोशन की नई गाइड लाइन जारी की थी। तीन चरणों की पूर्ति करने वाले शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ दिया जाना चाहिए था। इसके तहत 40 से अधिक शिक्षकों से आवेदन करवाए गए और उनके साक्षात्कार करवाए गए। उसी बीच नियम आड़े आ गए। कहा गया कि नई गाइड लाइन के मुताबिक शिक्षकों के प्रमोशन होंगे।
विज्ञापन


साथ ही उन शिक्षकों को भी प्रमोशन का लाभ दिया जाना था, जिनके प्रोजेक्ट एक या सवा साल तक पूरे हो जाएं। इस नियम से तमाम शिक्षकों को नुकसान हो रहा था, लेकिन पीयू ने बीच का रास्ता निकालकर शिक्षकों को अब प्रमोशन का लाभ दे दिया लेकिन यह कह दिया कि इन शिक्षकों को आवेदन दोबारा करने होंगे, जो नई गाइड लाइन को फोलो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जब प्रमोशन दे दिया तो आवेदन दोबारा करवाने की जरूरत कहां महसूस हो रही है? अगर शिक्षक दोबारा आवेदन करेंगे भी तो उसका स्थान बताया जाए, लेकिन यह स्थिति अब तक साफ नहीं की गई। शिक्षक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि प्रमोशन दे दिया गया है तो उसके साथ बढ़ा वेतन भी दिया जाए। यह कार्य भी अब तक पीयू प्रशासन नहीं कर पाया है। शिक्षक इसको लेकर आक्रोशित हैं।

कैंसिल नहीं होगा प्रमोशन
यूजीसी की नई गाइड लाइन के बाद जिन शिक्षकों को प्रमोशन पुरानी गाइड लाइन से दे दिया गया है उनके प्रमोशन कैंसिल नहीं होंगे, क्योंकि यूजीसी ने साफ कहा है कि शॉर्टली यानी एक या सवा साल में जो शिक्षक अपने प्रोजेक्ट पूरे कर देंगे, उन्हें भी यह लाभ दे दिया जाए। इससे शिक्षकों को राहत मिली है। 50 से अधिक शिक्षक खुशी मना रहे हैं अन्यथा इनके प्रमोशन दोबारा किए जाने की बात सामने आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed