{"_id":"64d24c9bc99774dd9d0ab245","slug":"ed-to-probe-op-soni-disproportionate-assets-case-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ीं, अब ED करेगी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ीं, अब ED करेगी आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच
Tue, 08 Aug 2023 07:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Aug 2023 07:43 PM IST
सार
विजिलेंस ने नौ जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्त्रोतों की अपेक्षा 176.08% अधिक खर्च किया है। इसके बाद अब ईडी की केस पर नजर है।
विज्ञापन
ओपी सोनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में सलाखों के पीछे चल रहे कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी। साथ ही विजिलेंस ने उनकी संपित्त, बैंक खातों व केस से जुड़ी जानकारी मांगी है। ईडी की तरफ से इस बारे में विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। ईडी की जांच में अगर उन पर आरोप सही मिले तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विजिलेंस ने नौ जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्त्रोतों की अपेक्षा 176.08% अधिक खर्च किया है। इसके बाद अब ईडी की केस पर नजर है। विजिलेंस से दस्तावेज लेने के बाद मामले की जांच ईडी गहनता से करेगी।
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच विजिलेंस से बिल्कुल अलग होगी। साथ ही अगर जांच में कुछ हाथ लगता है तो केस के आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि इससे पहले भी आय से अधिक संपत्ति से जुड़े विजिलेंस के मामलों की ईडी अपने स्तर पर जांच कर रही है। इनमें अमरूद बाग घोटाला, इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाला, वन घोटाला और छात्रवृति घोटाला शामिल हैं। कई मामलों की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है।
विज्ञापन