{"_id":"68795e5c99211257310a5c7a","slug":"ed-raids-several-cities-including-noida-lucknow-rohtak-and-gurugram-in-money-laundering-case-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: तीन शेल कंपनियों के 135 बैंक खाते फ्रीज, 204 करोड़ जब्त; नोएडा, लखनऊ और रोहतक समेत कई शहरों में रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raids: तीन शेल कंपनियों के 135 बैंक खाते फ्रीज, 204 करोड़ जब्त; नोएडा, लखनऊ और रोहतक समेत कई शहरों में रेड
Fri, 18 Jul 2025 02:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:04 AM IST
सार
ईडी की जांच में सामने आया है कि ये कंपनियां फर्जी निदेशकों के जरिए संचालित की जा रही थीं। खुद को आईटी कंपनियों के रूप में पेश कर डिजिटल पेमेंट साल्यूशंस, यूपीआई सेवाएं आदि प्रदान कर रही थीं।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने मनी लांड्रिंग के मामले में नोएडा, लखनऊ, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई शहरों में तीन शेल कंपनियों के 135 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ बैंकों में जमा 204 करोड़ जब्त कर लिए हैं। इससे पहले ईडी ने फरवरी में छापा मारकर 52 बैंक खातों को फ्रीज किया था जिसमें 187 करोड़ जब्त किए गए थे। अब तक ईडी इन कंपनियों के कुल 391 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
ईडी ने बीते दिनों किंडेंट बिजनेस सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रैनेट टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड और मूल बिजनेस सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में छापा मारा था। इससे पहले चार जुलाई को भी ईडी ने इन कंपनियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ईडी ने तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल डिवाइस, वित्तीय दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। ईडी की ओर से सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
ईडी की जांच में सामने आया है कि ये कंपनियां फर्जी निदेशकों के जरिए संचालित की जा रही थीं। खुद को आईटी कंपनियों के रूप में पेश कर डिजिटल पेमेंट साल्यूशंस, यूपीआई सेवाएं आदि प्रदान कर रही थीं। कई हजार करोड़ के मल्टी-लेवल मार्केटिंग और आनलाइन ट्रेडिंग के जरिये ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर कर रही थीं। कंपनी के एजेंट निवेशकों से नकद या बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसा इकट्ठा करते थे और उसे इन कंपनियों के बैंक खातों में या अन्य खातों में भेजते थे।
विज्ञापन