फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED raids 10 places including liquor baron Charanjit Bajaj residence and office

Ludhiana News: शराब कारोबारी चरणजीत बजाज के निवास व दफ्तर समेत 10 ठिकानों पर ED के छापे

Tue, 27 Dec 2022 08:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

2019 के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने मैसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स के खिलाफ दर्ज किया था। जिसमें बजाज और उनकी पत्नी निदेशक थे। आरोप है कि इस कंपनी ने कथित तौर पर भारतीय स्टेट बैंक के साथ 73.41 करोड़ की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
ED raids 10 places including liquor baron Charanjit Bajaj residence and office
छापेमारी के दौरान चरणजीत बजाज के परिसर में तैनात जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल कार्यालय जालंधर की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को लुधियाना में बैंक धोखाधड़ी मामले में शहर के प्रमुख शराब ठेकेदार चरणजीत बजाज के घर और ऑफिस व उनके सहयोगियों के 10 से अधिक परिसरों में छापामारी की। खबर लिखे जाने तक ईडी की जांच जारी थी।

विज्ञापन


ईडी की टीमें इन स्थानों पर सुबह ही पहुंच गईं। ईडी की टीम ने बजाज की जनपथ इस्टेट स्थित कोठी और ऑफिस, सराभा नगर और गुरदेव नगर में 10 परिसरों में छापे मारे। ईडी ने यहां से कंप्यूटर, लैपटॉप, सीडी व दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा उनके बैंक अकाउंट की डिटेल भी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


परिवारवालों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया
अचानक हुई दबिश से बजाज परिवार व ठिकानों पर कर्मियों में खलबली मच गई। टीम ने जब रेड की तो परिवार वालों को बाहर जाने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार वालों के मोबाइल भी ले लिए गए। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। देर शाम तक एजेंसी की टीमें जांच कर रही थीं। इस दौरान पैरा फोर्स और केंद्रीय जांच एजेंसियां साथ में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
2019 के बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने मैसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स के खिलाफ दर्ज किया था। जिसमें बजाज और उनकी पत्नी निदेशक थे। आरोप है कि इस कंपनी ने कथित तौर पर भारतीय स्टेट बैंक के साथ 73.41 करोड़ की धोखाधड़ी की। बैंक अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सीबीआई ने चरणजीत बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने छापेमारी भी की थी। इसमें 40.87 करोड़ मूलधन और 32.54 करोड़ ब्याज के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed