फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ed raid race course amritsar, heavy gold found

OMG: बगीचे में दबा सोना निकाला तो आंखें फटी रह गईं

Thu, 07 May 2015 02:26 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
ed raid race course amritsar, heavy gold found

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अमृतसर के रेस कोर्स रोड इलाके स्थित कोठी में छापा मारा तो बगीचे में दबा सोना देख सभी के होश फाख्ता हो गए। बगीचे की खुदाई की दो एक-एक किलो की सोने की 10 ईंटें बरामद हुईं। ईडी की टीम प्रॉपर्टी का कब्जा लेने गई थी।

विज्ञापन


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि ईडी की टीम ने सुरक्षा मांगी थी, जो मुहैया करवा दी गई थी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, अमेरिका और यूके की पुलिस की सहायता से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी अटैच करने के बाद कब्जा लेने गई थी ईडी की टीम

ed raid race course amritsar, heavy gold found

इसमें भारत से करोड़ों रुपये की ड्रग्स विदेशों में ले जाने का खुलासा हुआ था। इसी ड्रग रैकेट में अमृतसर के दो भाइयों परमदीप सिंह और गगनदीप सिंह का नाम आया था। इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

जांच के दौरान दिल्ली में ईडी की टीम ने हवाला कारोबारी गौरव गुप्ता को दबोचा था। उसके पास से 78 लाख की करेंसी मिली थी। इस केस में ईडी प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई कर रही थी। अमृतसर स्थित वसंत एवेन्यू की कोठी नंबर 414 को अटैच किया जा चुका था। बुधवार को ईडी के सहायक डायरेक्टर राजीव अपनी टीम के साथ इसका कब्जा लेने गए थे।

इस दौरान बगीचा देखकर उन्हें शक हुआ। बगीचे की खुदाई की गई तो वहां से 10 किलो वजन की 10 सोने की ईंटें मिलीं। ईडी की टीम ने इन ईंटों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed