पंजाबः ईडी ने जालंधर में तीन ट्रैवल एजेंटों के कार्यालय पर मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जालंधर में छापामारी कर तीन नामी ट्रेवल एजेंटों का दफ्तर खंगाला और वहां से करीब 50 लाख की नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। दिल्ली से आए आदेश के बाद यह रेड की गई। इसके तार अमेरिका में अवैध रूप से मानव तस्करी से जुड़े हुए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी उच्चस्तरीय टीम जांच कर रही है। जांच के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। अमेरिका ने भारत और मैक्सिको से शिकायत की थी कि वहां से अवैध रूप से लोग बॉर्डर क्रॉस कर अमेरिका आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो इतना तक कह दिया था कि अगर कोई अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर दाखिल होने की कोशिश करता है तो उसे मगरमच्छ और सांप को खिला दो।
अमेरिका की धमकी के बाद मैक्सिको से 311 लोग भारत वापस भेजे गए थे। इसके बाद दूसरे ग्रुप में करीब 150 लोगों को भारत भेजा गया। मंगलवार को एजीआई सेंटर में एयर कारपोरेट, गुरुकुल ग्लोबल और टीएनएस कार्यालय पर छापामारी की गई। सुबह सेंटर को सील कर दिया गया। न किसी को अंदर आने की इजाजत दी गई और न बाहर निकलने की।
ईडी के अधिकारियों ने तीनों सेटरों से काफी आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा टीमों ने तीनों सेंटरों के संचालक गुनदीप सिंह, रमन कुमार और सरबजीत शर्मा के घर की भी तलाशी ली। ईडी के आला अधिकारियों का कहना है कि तीनों अवैध रूप से मानव तस्करी के काम में शामिल थे। तीनों का आपस में अच्छा खासा नेटवर्क है और बिजनेस में साझेदारी है। ईडी के अधिकारी इस बात की जांच भी कर रहे हैं कि हवाला के जरिए मैक्सिको या अमेरिका पैसा गया है या नहीं।