हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर बढ़ा ईडी का दबाव, लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ रही जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर जमीन घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी (प्रर्वतन निदेशालय) का दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी हुड्डा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में दोपहर करीब 3 बजे से देर रात तक पूछताछ चली। ईडी के आला अधिकारियों ने देर रात तक हुड्डा से सवाल-जवाब किए।
मानेसर जमीन घोटाले मामले में शुक्रवार को पंचकूला के सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद 6 अगस्त की तारीख लगी। इसके बाद ईडी ने हुड्डा को कार्यालय बुलाकर लंबी पूछताछ की। बता दें कि बीते गुरुवार को भी ईडी ने सुबह लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की थी। उसके बाद हुड्डा लंच के लिए निकल गए। लंच के बाद वह दोबारा ईडी कार्यालय पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद उनसे फिर पूछताछ शुरू हुई थी, जो देर रात तक चली।
बता दें कि गुरुवार को भी चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में हुड्डा से लंबी पूछताछ की गई थी। उनसे सुबह लगभग तीन घंटे तक पूछताछ चली। उसके बाद हुड्डा लंच के लिए निकल गए थे। लंच के बाद वह दोबारा ईडी कार्यालय पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद उनसे फिर पूछताछ शुरू हुई, जो देर रात तक चली। ईडी के अधिकारियों ने देर रात तक हुड्डा से सवाल-जवाब किए। हुड्डा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया हुआ है, जिसमें उनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है।
यह है मानेसर भूमि घोटाला
मानेसर के तीन गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहण के नाम पर उन्हें डराकर सस्ती दरों पर जमीन खरीदने के बाद बिल्डरों को बेचकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है। आरोपियों ने मानेसर, नौरंगपुर और नखरौला के किसानों और जमीन मालिकों को आईएमटी के नाम पर जमीन अधिग्रहण का डर दिखाकर कुछ नेताओं के साथ मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी की थी।
अधिग्रहण का डर दिखाकर किसानों से जमीन लेने के लिए आरोपियों ने कुछ दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। आरोपियों पर हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है। हुड्डा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें उनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है।
मानेसर जमीन घोटाले में नहीं हो सकी सुनवाई
पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को मानेसर जमीन घोटाले के मामले की सुनवाई होनी थी। इसके चलते मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने करीबियों व वकीलों के साथ कोर्ट रूम में मौजूद रहे लेकिन गुरुग्राम में एक वकील की हत्या के विरोध में जिला अदालत के वकीलों के हड़ताल पर होने के चलते केस में सुनवाई नहीं हो सकी।
सीबीआई कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए छह अगस्त की तिथि निर्धारित की है। सुनवाई टलने के चलते आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोर्ट रूम से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे बात करने का प्रयास किया लेकिन वह बिना कुछ कहे कोर्ट से चले गए।
इससे पहले मामला सीबीआई की विशेष कोर्ट में एक जुलाई और 16 जुलाई को भी लगा था लेकिन दोनों तारीखों पर कोर्ट की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। दोनों तारीखों पर कोर्ट में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य आरोपी पेश हुए थे। उस दौरान हुड्डा सहित सभी आरोपियों पर लगे आरोपों को लेकर बहस की गई थी। गौरतलब है कि मानेसर जमीन घोटाले में एक आरोपी जसवंत ने कोर्ट में डिस्चार्ज को लेकर याचिका दायर की थी।
Enforcement Directorate questioned former Haryana Chief Minister BS Hooda in Chandigarh today in connection with Associated Journals Limited (AJL) land deal case (file pic) pic.twitter.com/boThbODlQM
— ANI (@ANI) July 25, 2019