हुडा रिफंड घोटाला: हरियाणा-पंजाब व हिमाचल में 20 जगह ED का छापा, 11 करोड़ की अचल संपत्ति व 19 लाख की नकदी मिली
घोटाले में हुडा के पांच से छह अधिकारियों पर संलिप्त होने का आरोप थे। इनमें से कुछ अधिकारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईडी ने प्रॉपटी एजेंटों के साथ हुडा के सेवानिवृत्त अधिकारियों के घरों पर भी छापे डाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) में 2015 से 2019 के बीच हुए गलत तरीके से धन की उगाही और करोड़ों रुपये के रिफंड घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और हिमाचल प्रदेश के सोलन में समेत 20 स्थानों पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, लगभग 11 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 19 लाख रुपये की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ईडी ने जब्त किया है।
मार्च में 2023 एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने पंचकूला सेक्टर सात थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि विभाग के एक कर्मचारी ने 75 करोड़ रुपये कई लोगों के खाते में भेज दिए हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी इस मामले की जांच कर रही है।
हुडा को अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के नाम से जाना जाता है। जानकारी के अनुसार कुछ प्रॉपटी एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंचकूला में जमीन दिखाकर हुडा को अधिग्रहीत करा दी और मुआवजा ले लिया। फर्जीवाड़ा करने वाले प्रॉपटी एजेंटों ने मुआवजा राशि अपने और रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा कराई थी। इसमें हुडा के पांच से छह अधिकारियों पर संलिप्त होने के आरोप लगे थे। इनमें से कुछ अधिकारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ईडी ने प्रॉपटी एजेंटों के साथ हुडा के सेवानिवृत्त अधिकारियों के घरों पर भी छापे डाले हैं।
ईडी की टीमों ने पंचकूला में कई रियल एस्टेट एजेंटों के घर पर दबिश दी। सेक्टर-20 की सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी निवासी एस्टेट एजेंट व सेक्टर-26 स्थित दो मकानों पर छापा डाला। सेक्टर-26 निवासी व्यक्ति जमींदार है और गांव कुंडी के सेक्टर-20 में पहले रहता था। उसकी गांव कुंडी के पास 10 एकड़ जमीन थी। यह जमीन एचएसवीपी ने 1996-97 में अधिग्रहीत की थी। उसने हाल ही में पंचकूला में पास 15 एकड़ जमीन ली है। 2020 के बाद वह सेक्टर-26 में रहने लगा। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में भी ईडी ने रिकॉर्ड खंगाला। जांच टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में भी लिए।
ED has conducted search operations on 23.01.2024 at 20 locations in Chandigarh, Panchkula (Haryana), Zirakpur (Mohali, Punjab), Baddi and Solan (Himachal Pradesh) under the PMLA, 2002 in the case of Haryana Shahri Vikas Pradhikaran (HSVP earlier known as HUDA- Haryana Urban… pic.twitter.com/JAVy3Cecpm
— ANI (@ANI) January 24, 2024