फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED filed a complaint against former Sarpanch Gurdeep in special court

Chandigarh News: ईडी ने पूर्व सरपंच गुरदीप के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में दर्ज की शिकायत

Sat, 27 Jul 2024 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
ED filed a complaint against former Sarpanch Gurdeep in special court
-इससे पहले ईडी ने आरोपी की 16 अचल जगह संपत्ति जब्त की थी
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लुधियाना के गांव रानो के पूर्व सरपंच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी जालंधर ने स्पेशल कोर्ट में पांच जुलाई को आरोपी पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह रानो के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट फाइल की थी, जिसे स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को स्वीकार कर लिया है।
ईडी जालंधर की टीम के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आरोपी पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह रानो की प्रदेश भर में 16 जगह अचल संपत्ति को जब्त किया गया था। इनमें अधिकतर अचल संपत्तियां लुधियाना के पायल और खन्ना में स्थित हैं। इनमें प्लॉट, भूमि, कॉमर्शियल प्लाॅट और अन्य अचल संपत्ति शामिल है, जिन्हें ईडी ने अटैच कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स बाॅर्डर रेंज अमृतसर ने चार साल पहले पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणो व उसके तीन साथियों को पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस ड्रग्स केस में ईडी ने मनी लाॅन्डि्रंग का केस दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया था। ईडी ने आरोपी की करीब छह करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की थी। जब्त की गई संपत्ति में बैंक खातों में शेष राशि, नकदी और भूमि शामिल है। गुरदीप सिंह रानो के विदेश में रहने वाले संदिग्ध ड्रग तस्कर सिमरनजीत सिंह और तनवीर बेदी से भी संबंध सामने आया था। यहां तक की रानो के पास ड्रग्स तस्करी के लिए पैसा हवाला से भेजा जाता था, इसको लेकर भी एसटीएफ ने खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed