{"_id":"632dcc092c0a19230c143c38","slug":"ed-detects-rs-35-crore-worth-of-illegal-mining-in-himachal-una-conducts-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED का एक्शन: हिमाचल के ऊना में 35 करोड़ के अवैध खनन का भंडाफोड़, मोहाली-पंचकूला में भी छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED का एक्शन: हिमाचल के ऊना में 35 करोड़ के अवैध खनन का भंडाफोड़, मोहाली-पंचकूला में भी छापे
Fri, 23 Sep 2022 08:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Sep 2022 08:41 PM IST
सार
ईडी ने कहा कि नुकसान और अवैध खनन की मात्रा का सही पता लगाने के लिए इन खानों का एक संयुक्त सर्वेक्षण किया जा रहा है। ऊना पुलिस की ओर से बीते वर्ष दर्ज की गई एक एफआईआर के बाद ईडी से मनी लांड्रिंग की जांच की। इसके आधार पर यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
अवैध खनन का खुलासा।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्टोन क्रशर और इनसे जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 करोड़ रुपये के अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कुछ स्टोन क्रशर और संबंधित संस्थाओं ने 35 करोड़ रुपये का अवैध खनन किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने करीब तीन-चार दिन से ऊना में डेरा डाला था। इस दौरान अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कुछ आरोपियों पर टीम ने रेड की और 15.37 लाख नकदी समेत संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। ईडी ने स्वां नदी में अवैध खनन को लेकर ऊना, मोहाली (पंजाब) और पंचकूला (हरियाणा) में लखविंदर सिंह स्टोन क्रशर, मानव खन्ना, नीरज प्रभाकर, विशाल उर्फ विक्की और अन्य लोगों के परिसरों में तलाशी ली।
विज्ञापन
ऊना में विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन पाया गया। इसमें नदी के तल से रेत और खदानों से पत्थरों का खनन शामिल है। ईडी ने कहा कि आरोपियों ने पट्टे पर लिए खनन क्षेत्र में निर्धारित गहराई से अधिक खनन किया था। यहां पर्यावरणीय मानदंडों का पालन न करने के कारण बड़े पैमाने पर पर्यावरण क्षति हुई है।
विज्ञापन
ईडी ने कहा कि नुकसान और अवैध खनन की मात्रा का सही पता लगाने के लिए इन खानों का एक संयुक्त सर्वेक्षण किया जा रहा है। ऊना पुलिस की ओर से बीते वर्ष दर्ज की गई एक एफआईआर के बाद ईडी से मनी लांड्रिंग की जांच की। इसके आधार पर यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खुलासा हुआ।