फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED attached Resort and Spa at Phagwara of Punjab

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: फगवाड़ा में ईडी ने रिजॉर्ट व स्पा किया अटैच, 32.57 करोड़ रुपये है कीमत

Mon, 01 Nov 2021 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Nov 2021 09:24 PM IST
सार

शिव लाल पब्बी मूलरूप से जिला कपूरथला के फगवाड़ा का है। शिवलाल पब्बी नीदरलैंड की एजेंसियों का वांछित है। इंटरनेशनल स्तर के ड्रग और हवाला रैकेट में कथित संलिप्तता के कारण वहां शिवलाल का कारोबार सीज किया गया है।

विज्ञापन
ED attached Resort and Spa at Phagwara of Punjab
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : ANI

विस्तार

हवाला के माध्यम से भेजे गए करोड़ों रुपये निवेश करने वाले नीदरलैंड के नागरिक शिवलाल पब्बी (मूलरूप से फगवाड़ा निवासी) पेरिस भागने की फिराक में था। शिवलाल पब्बी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीदरलैंड सरकार की सूचना पर 21 जुलाई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में ईडी ने फगवाड़ा जीटी रोड पर स्थित उसके फाइव स्टार क्लब कबाना रिसोर्ट और स्पा को 32 करोड़ के मामले में अटैच कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के अंतर्गत की है। इस मामले में नीदरलैंड सरकार ने भारत सरकार को सूचना दी थी। शिवलाल पब्बी ने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के माध्यम से फगवाड़ा के क्लब कबाना में करोड़ो रुपये निवेश किया था। इसी साल फरवरी माह में ईडी की टीम ने लुधियाना जालंधर हाईवे पर फगवाड़ा में स्थित क्लब कबाना में रेड की थी।
विज्ञापन


कई घंटे क्लब कबाना और इनके साथ जुड़े लोगो के घरों में ईडी ने सर्च की थी। इस दौरान कई दस्तावेज, बैंक डिटेल, क्लब कबाना के कंप्यूटर जब्त किए गए थे। ईडी के सूत्रों के अनुसार यह विस्तृत सर्च नीदरलैंड सरकार द्वारा शिवलाल की प्रापर्टी संबंधी जानकारी भारत सरकार के साथ साझा करने के बाद की गई थी। नीदरलैंड सरकार द्वारा की जा रही जांच के दौरान पाया गया कि वहां से फगवाड़ा में कई बैंक अकाउंट में मोटी रकम ट्रांसफर की गई है। जिसके बाद ईडी द्वारा जांच के बाद फगवाड़ा में कुछ माह पहले केस दर्ज करवाया जा चुका है। जिसमें आरोप है कि विदेश से आने वाली काली कमाई को यहां काम कर रहे लोगों के माध्यम से बेनामी संपत्तियों में निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि शिवलाल पब्बी का नेटवर्क दुबई, पाकिस्तान से जुड़ा है। ईडी की टीम ने नीदरलैंड सरकार की सूचना पर शिवलाल पब्बी को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह यहां से पेरिस भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही ईडी के हत्थे चढ़ गया। ईडी द्वारा शिवलाल पब्बी से पूछताछ की गई। सूत्रों से पता चला है कि भारतीय मूल के शिवलाल पब्बी का नीदरलैंड में हवाला, ड्रग का बहुत बड़ा कारोबार है। ये चर्चा भी है कि नीदरलैंड सरकार द्वारा वहां पर उस पर पहले प्रापर्टी सीज संबंधी बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। तभी से शिवलाल पब्बी नीदरलैंड एजेंसियों का वांछित है। 

वर्ष 1981 में गया था नीदरलैंड
सूत्रों से पता चला है कि शिवलाल पब्बी साल 1981 में नीदरलैंड गया। साल 1984 में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उसने नीदरलैंड की सिटीजनशिप प्राप्त कर ली। सूत्रों ने बताया कि शिवलाल द्वारा वहां पर रेडीमेड गारमेंट का कारोबार किया गया। धीरे-धीरे रेडीमेड कपड़ों की एक्सपोर्ट की आड़ में हवाला कारोबार शुरू कर दिया। देखते ही देखते शिवलाल पब्बी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिंक बन गए। बताया यह जाता है कि इस बिजनेस की आड़ में पब्बी ने ड्रग्स के धंधे में भी कदम रख दिए। ड्रग मनी को वह दुबई के नेटवर्क के माध्यम से पंजाब के साथ दूसरे देशों में भेजता रहा। जिससे उसके सहयोगियों द्वारा क्लब कबाना जैसी कई प्रापर्टी में निवेश किया। शिवलाल पब्बी मौजूदा समय में इन बड़ी प्रापर्टी या फर्म में पार्टनर है या नहीं, इस बारे में साक्ष्य सामने नहीं आए है। निवेश के लिए करोड़ों रुपये शिवलाल द्वारा ही भेजे जाने के पुख्ता सबूत ईडी को मिले है। 

नीदरलैंड की एजेंसियों का भी है वांछित
शिव लाल पब्बी मूलरूप से जिला कपूरथला के फगवाड़ा का है। शिवलाल पब्बी नीदरलैंड की एजेंसियों का वांछित है। इंटरनेशनल स्तर के ड्रग और हवाला रैकेट में कथित संलिप्तता के कारण वहां शिवलाल का कारोबार सीज किया गया है। यह भी सामने आया है कि शिवलाल द्वारा दुबई से मनी ट्रांसफर का बड़ा नेटवर्क चलाया जाता रहा है। 

अभी इन सारे मामलों की जांच की जा रही है। कबाना को शिव लाल के रिश्ते में भाई लगते मनोज लाल चोडा, अनिल कुमार चोडा व अन्य चलाते है। नौ सितंबर को ईडी ने शिव लाल पब्बी, मनोज चोडा, अनिल चोडा, मुकेश शर्मा, मेफेयर रिसोर्ट प्रा लिमिटेड, कबाना इनफ्रास्ट्राक्चर प्रा. लि. के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी जिस पर सुनवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed