फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrests software engineer in PMLA case linked to Ponzi schemes

हरियाणा: प्रवर्तन निदेशालय ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत ने पांच दिन की हिरासत मे भेजा

Fri, 11 Mar 2022 08:18 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 08:18 PM IST
सार

ईडी ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया। प्रासंगिक जानकारी को छिपाने और जांच को गुमराह किया। इसके बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
ED arrests software engineer in PMLA case linked to Ponzi schemes
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पांच दिनों के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने उसे विभिन्न पोंजी स्कीम के माध्यम से कई जमाकर्ताओं को कथित रूप से ठगने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने एक बयान में कहा कि हिसार की एक कंपनी फ्यूचर मेकर्स लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच के तहत गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने प्रांजिल बत्रा को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि कंपनी के सॉफ्टवेयर की देखभाल करने वाले बत्रा ने फर्जी आईडी बनाकर और अपने परिवार के सदस्यों, करीबी सहयोगियों और मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों का उपयोग कर फ्यूचर मेकर्स ग्रुप के खातों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को "हटा" दिया। बत्रा ने इन फंडों का इस्तेमाल संपत्तियों, आभूषणों और उच्च निवल मूल्य वाली शेल कंपनियों के शेयरों की खरीद में किया। उसने अपराध से अर्जित कुछ अचल संपत्तियों को अपने नियंत्रण वाली संस्थाओं को बेच दिया।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया। प्रासंगिक जानकारी को छिपाने और जांच को गुमराह किया। इसके बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। हरियाणा और तेलंगाना पुलिस ने इस समूह के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद ही प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed