फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrests five in Panchkula in money laundering case linked to drugs trafficking and extortion

Haryana News: ED की छापेमारी में मिले 6.25 करोड़ रुपये, पांच आरोपी अदालत में पेश, सात दिन की रिमांड पर

Thu, 10 Aug 2023 09:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

ईडी ने करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी और आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फाइनेंसर अनिल भल्ला सहित पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
ED arrests five in Panchkula in money laundering case linked to drugs trafficking and extortion
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी अनिल भल्ला और उसके सहयोगियों के यहां पर छापेमारी के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विभिन्न शहरों में छापेमारी की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली में 17 स्थानों पर टीमों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 6.25 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। अनिल भल्ला, उसके बेटे आकाश भल्ला और साहिल भल्ला, निर्मल सिंह और नरिंदर खिल्लन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस ने अनिल भल्ला और अन्य के खिलाफ अवैध लेनदेन, अवैध हथियार रखने और लोगों को धमकी देने व जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों आरोपी अदालत में पेश, सात दिन की रिमांड पर भेजा

ईडी ने करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी और आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फाइनेंसर अनिल भल्ला सहित पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को सात के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, साहिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और निर्मल सिंह के रूप में हुई है। 


आकाश व साहिल अनिल भल्ला के बेटे हैं और नरेंद्र खिल्लन उसका दोस्त है। पिंजौर निवासी निर्मल सिंह के पास से तीन किलो पुलिस ने अफीम बरामद किया था। ईडी पांचों आरोपियों को अब 17 अगस्त को अदालत में पेश करेगी। ईडी की टीम सात दिन के रिमांड के दौरान अनिल भल्ला, उसके बेटे, रिश्तेदार व जानकारों द्वारा कहां-कहां पर प्रॉपर्टी कब्जाई गई है... इस बारे में पूछताछ करेगी।इसके अलावा पिछले कुछ सालों में जितनी भी प्रॉपर्टी खरीदी या बेची है, उसके बारे में भी एजेंसी पूछताछ करेगी।

आर्म्स मामले में की जा रही जांच

ईडी को छापे में अनिल भल्ला के घर से बरामद कारतूसों की भी पुलिस जांच कर रही है। आठ अगस्त को ईडी ने अनिल भल्ला के सेक्टर 4 स्थित घर पर छापेमारी की थी और उस दौरान दस्तावेज समेत दो बैग और 17 कारतूस मिले थे। ईडी एक बैग में दस्तावेज लेकर अदालत पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed