फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ecperts Tips to Crack Math Exam with Good Marks

गणित विषय से डर लगता है, तो अब बच्चे ये तरीका अपनाकर अभ्यास करें, परीक्षा में आएंगे अच्छे नंबर

Thu, 25 Jul 2019 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jul 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Ecperts Tips to Crack Math Exam with Good Marks
फाइल फोटो

गणित विषय से डर लगता है तो बच्चे अब इस तरीके से अभ्यास करें। इससे न केवल परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे, बल्कि विषय में रुचि भी बनी रहेगी। दरअसल, बच्चों के मन से मैथ विषय का डर दूर भगाने के मकसद से पंजाब शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। विभाग सभी मिडल और हाई स्कूलों में गणित मेले लगाएगा।

विज्ञापन


विभाग द्वारा 'पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब' प्रोजेक्ट के तहत सभी स्कूलों में गणित विषय में गुणात्मक सुधार के लिए प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के गणित के अध्यापकों को दो दिन की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। इसी के अगले चरण में स्कूलों में गणित मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले फेज का मेला एक अगस्त को लगेगा, उससे पहले चार दिन 27 से 31 जुलाई तक प्री फेयर का आयोजन किया जाएगा। दूसरे फेज का मेला सात अगस्त को लगेगा। उससे पहले चार दिन प्री फेयर होगा। इसमें छठी से दसवीं तक के सभी बच्चों का हिस्सा लेना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री फेयर में मेले की तैयारियां की जाएंगी। टीचरों की देखरेख में बच्चे गणित विषय की कोई एक्टिविटी या मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल आखिरी के तीन पीरियड निर्धारित करेंगे। साथ ही बच्चों की जरूरत की चीजें भी मुहैया कराएंगे। इस एक्टिविटी में लगने वाले समय का खासतौर पर निरीक्षण किया जाएगा। मेले वाले दिन प्रिंसिपल ही इलाके के गणमान्य लोगों, अभिभावकों, एसएमसी मेंबरों और दूसरी कक्षाओं के बच्चों को आमंत्रित करेंगे। सभी प्रिंसिपल, फैकल्टी और जिला शिक्षा अफसर विभिन्न स्कूलों में जाकर मेलों का निरीक्षण करेंगे।

संख्या के हिसाब से बनेंगे ग्रुप
स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से उनके ग्रुप बनाए जाएंगे। मिडिल ग्रुप में छठी, सातवीं और आठवीं का एक-एक बच्चा होगा। हाई स्कूल ग्रुप में नौवीं और दसवीं के एक-एक बच्चे को लिया जाएगा। अध्यापकों से कहा गया है कि वे बच्चों को घर में पड़े पुराने गत्ते के डिब्बे, ऊन, बटन, कैंची, चार्ट आदि लाने को प्रेरित करें। मेले में आने वाले लोगों को बच्चे अपने मॉडल के बारे में पूरी जानकारी देंगे। मेले में आने वाले लोगों से फीडबैक के लिए अलग से बोर्ड और चार्ट का प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed