फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Economy on track, 4 percent increase in GST collection

पटरी पर अर्थव्यवस्था, जीएसटी संग्रह में चार फीसदी की बढ़ोतरी

Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Economy on track, 4 percent increase in GST collection
चंडीगढ़। शहर के जीएसटी संग्रह में दिसंबर माह में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल दिसंबर महीने के मुकाबले दिसंबर 2021 में सकल (ग्रॉस) जीएसटी संग्रह में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे माना जा रहा है कि चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई है।
विज्ञापन

माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बड़ा असर भी इन्हीं पर पड़ा था। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी संग्रह घटा। मार्च 2021 में जाकर जीएसटी संग्रह में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद दूसरी लहर आ गई और फिर से जीएसटी संग्रह में कमी आई। जुलाई 2021 से संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगस्त में 144 करोड़ रुपये, सितंबर में 152 करोड़ रुपये, अक्तूबर में 158 करोड़, नवंबर में 180 करोड़ और दिसंबर में 164 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। देश के अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश कोरोना की वजह से हुए घाटे से उबर गए, लेकिन चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था लगातार डेढ़ साल तक जद्दोजहद करती रही। अब जाकर जीएसटी संग्रह में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

जीएसटी संग्रह
महीना संग्रह
अगस्त 144 करोड़
सितंबर 152 करोड़
अक्तूबर 158 करोड़
नवंबर 180 करोड़ रुपये
दिसंबर 164 करोड़ रुपये
पड़ोसी राज्यों की स्थिति
पंजाब
दिसंबर 2020 में 1353 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जबकि इस बार 1573 करोड़ रुपये आए हैं। 16 फीसदी की वृद्धि हुई है।
हरियाणा
दिसंबर 2020 में 5747 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जबकि इस बार 5873 करोड़ रुपये आए हैं। दो फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed