फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eco friendly crackers market in chandigarh, diwali 2019

दिवाली पर सजा पटाखा बाजार, ईको फ्रेंडली पटाखे ही खरीदना इस बार, जानिए कहां लगे स्टाल

Sat, 26 Oct 2019 12:22 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Oct 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
eco friendly crackers market in chandigarh, diwali 2019
पटाखों की दुकान - फोटो : अमर उजाला
दिवाली को लेकर पटाखा बाजार पूरी तरह से सज चुका है। इस बार कम प्रदूषण वाले पटाखे आ चुके हैं। इनमें आवाज तो होगी, लेकिन कम धुआं उठेगा। अनार, बम, रंगबिरंगी फुलझड़ियां, हवाइयां, चकरी और पेंसिल दुकानों पर सज चुके हैं। पटाखा बाजार इस बार सिटी में कुछ सेक्टरों में ही लगाया गया है।
विज्ञापन


बच्चों के लिए स्माइल नाम से चकरी, ड्रैगन एग बम, जोकर नाम से चकरी, पेपर मैजिक बम, तलवार की शेप में जलाने वाली पेंसिल उपलब्ध हैं। इस बार लंबी पटाखा वाली लड़ी दुकानों पर देखने को नहीं मिलेंगी। चंडीगढ़ क्रेकर्स डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान दविंदर गुप्ता ने बताया कि बाजार लोगों की अपेक्षा के अनुसार सज चुका है। हर तरह के पटाखे दुकानों तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


यहां लगा है पटाखा बाजार
सेक्टर- 43 में 24 स्टॉल, सेक्टर- 46 में 12 स्टॉल, मनीमाजरा में 16, सेक्टर- 20 में 10, सेक्टर 37 में 8, सेक्टर 29 में 6, सेक्टर 33 में 6, सेक्टर- 24 में 8 स्टॉल और राम दरबार में 6 स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश जगमगाएगा, लेकिन कम धुआं छोड़ेगा अनार

दिवाली पर पटाखों की वजह से उठने वाला धुआं काफी जहरीला होता है। ऐसे में इस बार कम धुएं वाले अनार बाजार में देखने को मिल रहे हैं। इन अनारों के जलने से आकाश तो जगमगाएगा, लेकिन इनसे धुंआ कम ही निकलेगा। बाजार में 10 अनार का एक डिब्बा 200 रुपये से 300 रुपये तक उपलब्ध है।

स्माइल और जोकर चकरी की धूम
इस बार बच्चों के लिए स्माइल और जोकर नाम से छोटी और बड़ी चकरी बाजार में आई हैं। इन चकरी डिब्बों पर हंसाने वाली और जोकर की तस्वीरें बनी हुई हैं। स्माई वाली छोटी चकरी का 10 पीस वाला डब्बा 110 रुपये का है और जोकर नाम की 10 पीस वाली चकरी का डब्बा 240 रुपये का है।

पेपर मेजिक बम
बाजार में इस बार पेपर मेजिक बम पहुंच चुका हैं। यह हैंड ग्रेनेड की शेप में बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसे बजाने पर धुंआ निकलने की जगह रंग बिरंगे पेपर निकलते हैं।

लंबी लड़ी वाले पटाखों के दिन लदे
दिवाली पर इस लंबी लड़ी वाले पटाखे नजर नहीं आएंगे। ऐसे पटाखों के दिन अब लद चुके हैं। लड़ी में 5 से 10 हजार पटाखे होते थे, लेकिन इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए इन्हें बाजार में नहीं लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed