{"_id":"6580958379f077048d0574f4","slug":"echo-of-poisonous-liquor-scandal-in-the-house-heated-debate-between-home-minister-vij-and-abhay-chautala-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-309635-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जहरीली शराब कांड की सदन में गूंज, गृह मंत्री विज और अभय चौटाला में तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जहरीली शराब कांड की सदन में गूंज, गृह मंत्री विज और अभय चौटाला में तीखी बहस
विज्ञापन
-नशे से मौत के आंकड़ों पर विवाद, विज बोले- 5 साल में 34 मौत, चौटाला ने कहा- 500 मौत
-अभय ने विज को बैठने के लिए कहा, गृह मंत्री का पलटवार-आप कौन होते हो मुझे बैठाने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में जहरीली शराब कांड का मामला गूंजा। इनेलो और कांग्रेस के विधायकों ने मामले को लेकर सरकार को घेरा और आरोप लगाए कि इस मामले में बड़ी मछलियों को छोड़ दिया गया। वहीं, ओवरडोज से हुई मौत के आंकड़ों को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज और इनेलो विधायक अभय चौटाला में तीखी बहस हुई। जवाब दे रहे विज को चौटाला ने कहा कि बैठ जाओ। पलटवार करते हुए विज ने कहा कि आप कौन होते हो मुझे बैठाने वाले, मुझे स्पीकर ही बैठा सकते हैं।
यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब पीने से हुई 20 लोगों की मौत के मामले को लेकर इनेलो विधायक अभय चौटाला, नीरज शर्मा, किरण चौधरी, बलराज कुंडू समेत कुल 17 विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए।
गृह मंत्री विज द्वारा नशीली दवाओं के अधिक सेवन से 34 मौत की रिपोर्ट पर चौटाला ने इसे झूठी और गुमराह करने वाला करार दिया। चौटाला ने कहा ये जिस भी अधिकारी ने रिपोर्ट बनाई है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि प्रदेश में 500 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। चौटाला ने पिछले सत्र के दौरान लोकसभा और विधानसभा में पेश किए गए अलग-अलग आंकड़ों को देने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई और शराब घोटाले में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर विज को घेरा। जवाब में विज ने कहा कि अगर नशे से मौत के आंकड़ों को लेकर चौटाला के पास कोई तथ्य हैं तो वह दे सकते हैं। इनको भी जोड़ लिया जाएगा। वहीं, महम से निर्दलीय विधायक बलराज कूंडू ने चौटाला के आरोपों को सही ठहराते हुए कहा कि 34 से अधिक मौत तो अकेले महम में हो चुकी हैं। इसी प्रकार, नीरज शर्मा और किरण चौधरी ने भी सवाल उठाए। रादौर से विधायक बीएल सैनी ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब मामले में केवल छोटी मछलियों को पकड़ा गया है। जबकि असली दोषी तो संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारी हैं। जब अवैध शराब की फैक्टरी चल रही थी तो ये विभाग क्या कर रहे थे, इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं, सभी मृतकों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
नकली शराब के खिलाफ पुलिस सख्त, कोई नहीं बख्शा जा रहा : विज
गृह मंत्री विज ने जवाब में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि जहरीली शराब मामले में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं और इन दोनों जिलों में कुल 52 गिरफ्तारियां की गईं, जिनमें 36 आरोपी शामिल पाए गए हैं। ये पहला मामला है, जिसमें सभी उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका इस मामले में कहीं भी तार जुड़े थे। ठेकेदार से लेकर लेवल उपलब्ध कराने वालों को सलाखों के पीछे डाला गया है। आबकारी नियमों के उल्लंघन मामले में मैसर्स महेंद्र सिंह, एल-13 लाइसेंसधारी, पर 2.51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया और लाइसेंस रद्द कर दिया गया। 7 नवंबर से प्रदेश में शराब के अब तक कुल 2875 नमूने लिए गए हैं। वहीं, वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक 97895 अभियोग दर्ज करके 104843 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके लाखों शराब की बोतलों को बरामद किया है।
पव्वा पकड़ने की जानकारी भी पढ़वा रहे हैं
कार्रवाई की रिपोर्ट पढ़ते हुए विज ने कहा कि मुझसे शराब का पव्वा पकड़ना भी पढ़वाया जा रहा है। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे, जबकि चौटाला ने आरोप लगाया कि मंत्री खुद मान रहे हैं कि रिपोर्ट ठीक नहीं है। हालांकि, विज ने इसका खंडन किया।
आठ मृतकों के परिवारों को 32 लाख का मुआवजा
दयालु योजना के तहत अब तक आठ मृतकों के परिवारों को 32 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है, जबकि अन्य विचाराधीन हैं। अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इन मामलों में निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है।
विज और हुड्डा में भी तकरार
जहरीली शराब कांड मामले को विज और हुड्डा में भी तकरार हुई। विज ने कहा कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े हैं, उनमें से एक मांगेराम कांग्रेस पार्टी का डेलीगेट है, जबकि दूसरा आरोपी राजकुमार इनेलो पार्टी से चुनाव लड़ चुका है। इस पर हुड्डा ने कहा कि आरोपी किसी भी पार्टी का हो सकता है। वहीं, अभय चौटाला विज से पूछते रहे कि अब राजकुमार किस पार्टी में है, वह बताएं। हालांकि, इस पर विज ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।