फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   EC holding any public meeting for 72 hours on Navjot Singh Sidhu in Lok sabha election 2019

चुनाव आयोग ने अब सिद्धू पर कसा शिकंजा, 72 घंटे तक नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

Mon, 22 Apr 2019 10:15 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
EC holding any public meeting for 72 hours on Navjot Singh Sidhu in Lok sabha election 2019
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter
चुनाव आयोग ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। इस दौरान 23 अप्रैल 2019 को सुबह 10 बजे से 72 घंटे तक चलने वाले चुनावों के संबंध में किसी भी सार्वजनिक बैठक, रोड शो, सार्वजनिक रैली और मीडिया में साक्षात्कार एवं प्रेस वार्ता नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

 

चुनाव आयोग ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है।

 
गौरतलब है कि बिहार के कटिहार में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू रैली जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयों। ये आपको बांट रहे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर, एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed