{"_id":"5898b1924f1c1b865237891a","slug":"earthquake-tremors-felt-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर आए लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
earthquake
चंडीगढ़ में आम जनजीवन के बीच अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात में भूकंप के झटके महसूस हुए। रात 10:35 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन
वहीं रात में चलने वाली कंपनियों के दफ्तरों से भी कर्मचारी इमारतों से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप का केंद्र बताया गया है।
विज्ञापन
हालांकि देहरादून, सहारनपुर और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की तीव्रता तेज थी और भूकंप देर तक महसूस किया गया। सूत्रों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई है।
विज्ञापन
हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।