{"_id":"5a282d214f1c1b79548c1e3f","slug":"earthquake-of-5-5-magnitude-hits-uttarakhand-tremors-felt-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिला चंडीगढ़, सहमें लोग घरों से बाहर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से हिला चंडीगढ़, सहमें लोग घरों से बाहर आए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात आए भूकंप से चंडीगढ़ सहित पूरा उत्तर भारत हिल गया। रात 8.49 बजे आए भूकंप के बाद लोग घरों से निकल पडे़। शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। भूकंप के यह झटके पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में महसूस किए गए।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि मध्य हिमाचल क्षेत्र ने पूरे भारत को हिला दिया। हालांकि शहर में जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 30 किमी भूगर्भ में भूकंप का केंद्र था। इसकी तीव्रता 5.5 रही।
चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान सेक्टर-17, 27, 28, 29, 31, 32 की मार्केट घूमने आए लोग बूथों से बाहर निकल आए। वहीं बिल्डिंगों से निकल कर आए लोगों ने बताया कि पंखे और छत हिल रही थी। सेक्टर -28 मार्केट के दुकानदार परमिंदर सिंह ने बताया कि अचानक दुकान के पंखे हिलने लगे। इसके बाद हम सभी लोग बाहर आ गए। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि हिमालय के क्षेत्रों में बडे़ पैमाने पर ऊर्जा इकट्ठी है। बीच में ऊर्जा निकलने पर झटके लगते हैं। इस कारण भूकंप आ गया है। यह भूकंप उत्तर भारत में सक्रिय है।