फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Early submission of tax money going to

टैक्स जल्दी जमा कराने को लिए जा रहे पैसे

Sat, 30 Nov 2013 09:30 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 30 Nov 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
Early submission of tax money going to
जीरकपुर में जैसे-जैसे प्रापर्टी टैक्स भरने की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे टैक्स भरने के लिए लोगों की तादात बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


नगर काउंसिल दफ्तर के बाहर और अंदर सैकड़ों की तादात में टैक्स भरने वालों की लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन कुछ लोग टैक्स भरने वालों की मजबूरी का फायदा उठाकर जलदी टैक्स भरने के चक्कर में ज्यादां पैसे लेकर पिछले दरवाजे से टैक्स भर रहे हैं।

यह सब नगर काउंसिल अधिकारियों की आंखों के सामने हो रहा है। इसे देखकर भी वह अनजान बने हुए हैं। इससे लोगों में रोष पाया जा रहा है।

हलका विधायक ने कई स्थानों पर भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बडे़-बडे़ बोर्ड लगाए हुए हैं। वहीं उनके अपने शहर में नगर काउंसिल भवन में प्रापर्टी टैक्स भरने वालो से 100 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति ज्यादा लेकर टैक्स जल्दी भरा जा रहा है। यही नहीं यह सब नगर काउंसिल भवन के अंदर चोरी छुपे नहीं, बल्कि शरेआम हो रहा है। अधिकारी यह देखकर भी अनजान हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि यह सब नगर काउंसिल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। नगर काउंसिल आफिस के बाहर फोटोस्टेट की दुकान में शरेआम टैक्स भरने के लिए 200 रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा जा रहा है कि अगर लाइन में खड़े होने से बचना है, तो 200 रुपये तो देने ही होंगे। 100 रुपये उनके हैं और 100 रुपये अंदर देने पड़ते हैं। तभी काम जल्दी होता है।

लोग पैसे क्यों देते हैं
नगर काउंसिल के ईओ शतरजीत शर्मा को पैसे लेने वाले कर्मचारी का नाम भी बताया गया। इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को पैसे नहीं देने चाहिए। अगर वह पैसे देते हैं, तभी कर्मचारी लेते हैं। वह अभी पैसे लेना बंद कराते हैं।


लेकिन पैसे लेना बंद नहीं हुआ। उसके बाद नगर काउंसिल के ईओ पीएस सराओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नही है, वह अभी इसके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed