फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E vehicle service will start in Ludhiana and Jalandhar and e-auto service in Amritsar

Punjab News: लुधियाना-जालंधर में ई-व्हीकल और अमृतसर में ई-ऑटो सेवा, CM मान ने पायलट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Mon, 26 Jun 2023 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

लावारिस पशुओं की समस्या हल करने के उदेश्य से राज्य सरकार जल्दी ही बठिंडा और पटियाला में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी।इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि लावारिस पशुओं के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी। लावारिस पशुओं के कारण सड़क हादसों में लोगों की जान को खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
E vehicle service will start in Ludhiana and Jalandhar and e-auto service in Amritsar
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना व जालंधर में ई-व्हीकल सेवा और अमृतसर से ई-आटो सेवा शुरू करने के पायलट प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


राज्य के 47 शहरों में अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का जायजा लेने के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के यह तरीके इन शहरों में यातायात की समस्या को हल करने में भी सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लावारिस पशुओं की समस्या हल करने के उदेश्य से राज्य सरकार जल्दी ही बठिंडा और पटियाला जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि लावारिस पशुओं के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण सड़क हादसों में लोगों की जान को बड़ा खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री ने अलग- अलग शहरों में लागू किए जाने वाले 1000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इससे इन शहरों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 762. 45 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से 47 शहरों में नहरों के माध्यम से 100 प्रतिशत पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रमुख प्रोजेक्ट पर काम इस साल अगस्त तक शुरू होने की संभावना है।

अमृतसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पायलट प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसी भी विकास कार्य को पूरा करने की आवश्यकता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ की ओर से काम की जरूरत का मूल्यांकन करने संबंधी एक प्रोजेक्ट लागू किया है। उन्होंने कहा कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अमृतसर में शुरू किया गया है। मान ने कहा कि राज्य में जरूरत के आधार पर विकास कार्यों को यकीनी बनाने के लिए इस मॉडल को दूसरे जिलों में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed