फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   e-rikshaw, women empowerment, ludhiana, punjab

बड़ी पहल: लुधियाना में अब महिलाएं चलाएंगी ई रिक्शा, अप्लाई करें

Thu, 07 Apr 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
e-rikshaw, women empowerment, ludhiana, punjab
ई-रिक्‍शा - फोटो : फाइल फोटो
महिलाओं के सशक्तिकरण को मद्देनजर रखते लु‌धियाना प्रशासन एक अनोखी पहल करने जा रहा है। जिसके तहत प्रसिद्ध व्यापारिक समूह हीरो ग्रुप के साथ मिल कर शहर में ई रिक्शा शुरु किए जा रहे है। इन ईको रिक्शा को सिर्फ महिलाए या फिर लड़किया चलाएंगी। इनमें सफर भी महिलाएं और युवतियां ही करेंगी। पहले रोल में हीरो ग्रुप के सहयोग के साथ दस ई रिक्शा वाहन तैयार किए गए है जोकि अगले कुछ दिनों में शहर लुधियाना की सड़कों पर दौड़ते दिखाई देंगे।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर रवि भगत और एडिशनल कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि शुरुआत में यह रिक्शा वाहन कुछ चुने रुटों पर ही चलाई जाएंगी। जहां महिलां की आवाजाही ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि नित दिन हजारों महिलाए स्कूलों, कॉलेजो और अन्य जगहों से काम करने के लिए ट्रांसपोर्ट साधन के जरिए जाती है। जिला प्रशासन की तरफ से फैसला किया गया है कि इन रिक्शा को चलाने के लिए महिलाओं की भर्ती की जाएगी। ताकि सफर करने वाली महिलाओं के मन में सफर दौरान सुरक्षा संबंधी किसी भी तरह का डर पैदा न हो।
विज्ञापन


यह रिक्शा जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर के पास रजिस्टर्ड होंगे। डीसी ने कहा कि इन ई रिक्शा को शुरु करने का एक मकसद लड़कियों का सशक्तिकरण करना भी है। ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उन्होंने महिलाओं के लिए सुजुकी कंपनी ने हामी भर दी है। उन्होने इन रिक्शा को चालक की तरफ से चलाने वाली इच्छुक महिलाओँ से अपील की है कि वह नई पहल का हिस्सा बनने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्लाई करने वाली महिलाए की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। एक बार योजना शुरु हो गई तो बाद में बिना लाइसेंसी वाली महिलाओं को बकायता सिखलाई और लाइसेंस मुहैया करवा कर काम करने का मौका दिया जाएगा। लड़कियां की भी काम वाले दिन डिप्टी कमिश्नर या फिर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर में अपना पत्र दाखिल कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed