ससुर-साले को वीडियो और पत्नी को वॉइस मैसेज भेज ई-रिक्शा चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबर कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक ने अपने सास, साले और छोटे भाई को वीडियो और पत्नी को एक वॉइस मैसेज भेजने के बाद सोमवार की रात को लघु सचिवालय के पीछे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पत्नी ने तीन दिन पहले ई-रिक्शा चालक सचिन (34) को उसका अफेयर चल रहे होने के शक में मायके वालों को बुलाकर पिटवाया था।
रविवार को थाने में पति के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दी थी, जिसके बाद पति को थाने बुलाया गया और वहां पर समझौता करने के लिए 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद सचिन ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। फिर सीएम विंडो पर शिकायत भी लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर सोमवार रात करीब पौने सात बजे लघु सचिवालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर जाकर वीडियो बनाई। जिसमें सास, ससुर और ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही पत्नी को एक वॉइस मैसेज भेजा और ट्रेन के आगे कूद गया। उसने वीडियो अपने छोटे भाई को भी भेजा था और उसे कॉल भी किया था, लेकिन जब तक छोटा भाई पहुंचा, उसने आत्महत्या कर ली थी। ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।
एक कंपनी की मार्केटिंग कर रहीं दो युवतियों को घर ले जाने पर हुआ था विवाद
डाबर कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि वह चार बहन-भाई हैं। बड़ा भाई सचिन (34) ई रिक्शा चलता है। उसकी ई-रिक्शा को मार्केटिंग के लिए हायर किया गया था, जिसमें दो युवतियां मार्केटिंग कर रहीं थीं। शनिवार की शाम छह बजे भूख लगने पर सचिन दोनों युवतियों को भी घर ले गया और कहा कि खाना खाकर दोबारा काम पर चला गया।
इस पर पत्नी मीनू को पति के दोनों लड़कियों से अफेयर होने का शक हो गया। पति के लौटने पर झगड़ा हो गया और पत्नी वीडियो कॉल कर अपने मायके से पिता, मां और भाई को बुला लिया। मायके से चार युवक आए और पति के साथ मारपीट की और मीनू को ले गए। उन्होंने बताया कि भाई की पांच साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी मीनू बोल नहीं सकती है। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक तीन माह और एक डेढ़ साल का बच्चा है।
आत्महत्या करने 20 मिनट पहले बनाई वीडियो, ससुर, छोटे भाई और ससुर को भेजी
सचिन ने सोमवार की शाम 7:45 पर ट्रैक पर कूदने से पहले एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने अपने सास, ससुर और ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पीड़ित पति ने कहा कि मै सचिन अपने पूरे होशो-हवाश में यह बयान देता हूं कि मैं अपनी सास, ससुर और ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहा हूं, मुझे इंसाफ चाहिए। यह वीडियो सचिन ने अपने ससुर, अपने साले और अपने छोटे भाई को भेजी।
लोकेशन बताई लेकिन हुई दो मिनट की देरी
सचिन ने मरने से पहले अपने भाई को कॉल की और कहा कि मैं मरने के लिए जा रहा हूं, तुम मेरे दो बच्चों को संभाल लेना। जिसके बाद सचिन ने कहा कि मैं लघु सचिवालय के पीछे हूं, मेरे मरने के बाद मुझे यहां से उठा लेना। इतना कहकर फोन काट दिया। वहीं, छोटा भाई विपिन पड़ोसी युवक के साथ मौके पर पहुंचा ही था कि एक ट्रेन रुक गई, जिससे उन्हें अहसास हो गया था, मौके पर पहुंचे उन्हें शनाख्त हो गई। सचिन ने 7:37 बजे अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भी भेजा। जिसमें उसने कहा कि तुमने मेरे लिए कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा, इसलिए वह सब कुछ छोड़कर जा रहा है।
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। पुलिस को 22 फरवरी की रात को 1091 से उपरोक्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, वही पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया था। अगले दिन उनके पास कोई नहीं आया। 24 फरवरी को उनके पास महिला की मां आई थी, जो अपने दामाद पर कार्रवाई करवाना चाहती थी, उन्होंने दामाद को बुलाया तो वह मां कही चली गई, जिसके बाद से उनके पास कोई नहीं आया था। यह 10 लाख रुपये मांगने वाला माला उनके संज्ञान में नहीं है। - अतर सिंह, प्रभारी, किला थाना।
उन्हें मंगलवार रात 8:40 पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो 12012 शताब्दी एक्सप्रेस रेल गाड़ी के नीचे सचिन का शव मिला था। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने सचिन की पत्नी मीनू, सास रेणु, ससुर अशोक और साले रवि के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान करने और खुदकुशी करने पर मजबूर करने की शिकायत दी। जिस शिकायत पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। - हवा सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी।