{"_id":"56e2cef84f1c1b880b8b4579","slug":"e-housing-portal-launch-in-chandigarh-by-advisor-vijay-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, सरकारी मकान संबंधी सारी जानकारी अब ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, सरकारी मकान संबंधी सारी जानकारी अब ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
विजय देव, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक
- फोटो : amar ujala
अब आप सरकारी मकान के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसकेअलावा मकान संबंधी शिकायत और दूसरी जानकारी तो मिलेगी ही शिकायत का निदान भी ऑनलाइन ही हो जाएगा। दफ्तरों में बाबुओं और अधिकारियों के पीछे चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को यह सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला ‘ई-आवास’ वेब पोर्टल लांच किया।
विज्ञापन
एडवाइजर विजय कुमार देव ने होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, हाउस अलॉटमेंट कमेटी केअपर सेक्रेटरी डा. एसबी दीपक कुमार और कमेटी के लोअर सेक्रेटरी दानिश अशरफ की मौजूदगी में यह पोर्टल लांच किया गया। चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब और हरियाणा के कर्मचारी भी इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
घर की मेंटेनेंस संबंधी पूरी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। इस मौकेपर एडवाइजर देव ने इस अलग तरह की पहल केलिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी को शुभकामनाएं दी। जिससे हजारों शहरवासियों को लाभ मिलेगा। लोअर सेक्रेटरी दानिश अशरफ ने कहा कि देशभर में इस तरह का यह पहला पोर्टल है।
विज्ञापन
एनआईसी मदद से यह पोर्टल बनाया गया है। जल्द ही इस पोर्टल केमाध्यम से ही मकान का रेंट कलेक्शन और मेंटेनेंस भी जोड़ेंगे। साथ ही स्मार्ट चंडीगढ़ एप से भी इसे लिंक किया जाएगा। यह पोर्टल चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी पर क्लिक करने के बाद खुलेगा।