फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   e-cycle on rent in chandigarh

अब ई-साइकिल से साढ़े तीन रुपये में करें चंडीगढ़ की सैर, जानिए कैसे मिलेगी और क्या हैं खूबियां

Thu, 25 Apr 2019 03:44 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Apr 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
e-cycle on rent in chandigarh
ई-साइकिल
चंडीगढ़ में पहली बार अब आपको बैटरी से चलने वाली ई-साइकिल दिखाई देंगी। यह ई-साइकिल मात्र 3.50 रुपये में फुल चार्ज हो जाती है। यह कम से कम 40 किलोमीटर तक दौड़ सकती है और प्रदूषण रहित व पूरी तरह से बजट फ्रेंडली है। इनकी खूबी यह है कि जब चाहें तब आप उनको पैडल से चला सकते हैं।
विज्ञापन


फुल चार्ज होने के बाद इसे करीब 25 किलोमीटर की रफ्तार से लगभग 40 किमी तक चलाया जा सकता है। फुल चार्जिंग के लिए यह साइकिल 0.5 किलो वॉट बिजली की खपत करती है। इसका खर्च मात्र 3.50 रुपये है। इसके साथ ही यह साइकिल करीब 100 किलोग्राम वजन उठा सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को यूटी प्रशासन के प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता, पर्यटन सचिव जितेंदर यादव और निदेशक वन एवं पर्यावरण देवेंद्र दलाई ने संयुक्त रूप से सेक्टर-19 के ली कार्बुजिए सेंटर से ई- साइकिल चलाकर इसकी शुरुआत की। पर्यटन सचिव ने बताया कि अभी प्रशासन की ओर से 10 ई-साइकिल ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद और ई-साइकिल ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इनके जरिए देश और विदेश से आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ई-साइकिल से शहर की सैर कर सकेंगे। पर्यटन सचिव जितेंदर यादव के अनुसार एडवेंचर के लिए यह योजना कारगर सिद्ध होगी।

यहां से किराए पर मिलेगी ई-साइकिल

पर्यटन सचिव ने बताया कि 31 मई तक लोगों को जागरूक करने के लिए इन ई-साइकिल को फ्री में चलाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद हर चार घंटे के लिए 50 रुपये लिए जाएंगे। सिक्योरिटी मनी के रूप में 500 रुपये जमा कराए जाएंगे। इसके अलावा ई-साइकिल लेने वाले को अपना कोई एक पहचान पत्र देना पड़ेगा।

इन साइकिलों को सेक्टर 19 के कार्बूजिए सेंटर से किराए पर लिया जा सकता है। यहां से सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सेक्रेटेरिएट ओर कैपिटल कांप्लेक्स तक ले जाया जा सकेगा। चुनाव के बाद सुखना लेक, रॉक गार्डन और कैपिटल कांप्लेक्स के पास भी इसके स्टेशन बनाये जा सकते हैं। यहां से भी इन ई-साइकिल का संचालन होगा।

ई-साइकिल की ये है खूबी
ई-साइकिल में चार से 12 वोल्ट और 7 एंपियर की बैटरी लगाई गई है, जिससे यह तीन से चार घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह हाईब्रिड साइकिल होने के कारण पैडलिंग और बैटरी दोनों से चलती है। पैडल से साइकिल चलाते समय बैटरी इतनी ऊर्जा पैदा कर देती है कि रात को हेड और बैक लाइट भी जला सकते हैं।

बैटरी खत्म होने पर घबराने की जरूरत नहीं, पैडलिंग से भी इसे आप आसानी से चला सकते हैं। इस साइकिल को खरीदने के लिए आपको 17 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्पीड कंट्रोलर लगा है इसका वजन 25 किलोग्राम के आस पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed