फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   During the Question Hour of Haryana Assembly Monsoon Session, members asked questions, ministers gave answers

Haryana Assembly: मानसून सत्र के प्रश्नकाल में सदस्यों ने पूछे सवाल, मंत्रियों ने दिए जवाब, पढ़िए

Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि होडल में चार ओवरब्रिज बनेंगे, पानीपत-सफीदों मार्ग चौड़ा होगा। मानसून सत्र के प्रश्नकाल में सदस्यों ने सवाल पूछे और मंत्रियों ने जवाब दिए।

विज्ञापन
During the Question Hour of Haryana Assembly Monsoon Session, members asked questions, ministers gave answers
हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा में बैठे विधायक और मंत्री - फोटो : अजय वर्मा

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के प्रश्नकाल के दौरान 20 विधायकों ने अपने क्षेत्र से संबंधित सवाल पूछे। इन सवालों के डिप्टी सीएम व विभागों के मंत्रियों ने जवाब दिए। इस दौरान होडल विधायक जगदीश नायर के सवाल पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि होडल में 4 रेलवे ओवरब्रिज बनने हैं।

विज्ञापन


होडल रोड पर गोरौटा रेलवे क्रॉसिंग के लिए रेलवे को संशोधित जीएडी अनुमोदन के लिए 12 अगस्त को भेजी गई है। इसके अलावा, बंचारी से डाकोरा सड़क तथा मित्रोल से दीघोट सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली मथुरा रोड से ग्राम मरोली तक सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए जीएडी रेलवे द्वारा 27 जुलाई 2023 को मंजूरी दे दी गई है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है और शीघ्र ही प्रशासनिक अनुमोदन के लिए सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अपनी पार्टी के विधायक के सवाल पर मंत्रीजी का अजीब जवाब
नांगल चौधरी से भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री से पूछा कि धोलेड़ा क्रशिंग जोन में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। वायु गुणवत्ता डाटा क्या है, क्या प्रभावित क्षेत्र में वायु प्रदूषण के प्रभाव पर कोई अध्ययन किया गया है। अपने जवाब में वन मंत्री कंवर पाल ने सदन को अवगत कराया कि विभाग ने एक अध्ययन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। टाइल्स बिछाए जा रहे हैं। पेड़ भी लगाए गए हैं और पानी के नमूने भी एकत्र किए थे। इस पर डॉ. यादव ने सवाल उठाते कहा कि पानी के लिए नमूने से वायु प्रदूषण का विश्लेषण कैसे किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वह इलाके के इस मुद्दे को दूसरी बार उठा रहे हैं। मामला बिगड़ता देख मंत्री ने कहा कि माननीय सदस्य इस पर जल्द काम किया जाएगा। जो काम नहीं हुए, उनका संज्ञान लेकर जल्द ही कामों को पूरा किया जाएगा। अभय सिंह यादव को मार्च 2021 में सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब दिया गया था।

फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़-भाड़ से मिलेगी निजात
फरीदाबा के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने पूछा कि राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली/मथुरा सड़क पर गुड ईयर कट बंद कर दिया गया है। लोगों को दिल्ली जाने के लिए बल्लभगढ़ से यू-टर्न लेना पड़ता है। इस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार फरीदाबाद में दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की सुगम आवाजाही के लिए हाईवे पर पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले दो कट पर अंडरपास के निर्माण हेतु व्यवहार्यता का पता लगाने बारे केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार को शुक्रवार रात लिखित अनुरोध भेज दिया जाएगा, ताकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना की डीपीआर के लिए आगामी कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और सदन को आश्वस्त किया कि इस विषय पर लागत हिस्सेदारी के संदर्भ में केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके बनने से ओल्ड फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में भीड़भाड़ से निजात मिलेगी।

वरुण ने पूछा बिजली मीटर की जांच स्वतंत्र लैब में होनी चाहिए, मंत्री बोले गौर करेंगे
मुलाना से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने पूछा कि बिजली के बिल तेजी से बढ़ रहे हैं। जब कोई उपभोक्ता शिकायत करता है तो बिजली निगम अपने ही प्रयोगशालाओं में उसकी जांच करवाता है, जबकि इसकी जांच किसी स्वतंत्र प्रयोगशाला में करनी चाहिए। इस पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने जवाब दिया कि जब ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच के लिए उपभोक्ता के मीटर के साथ जांच के लिए निगम मीटर लगाता है और उसकी वीडियोग्राफी होती है। जो नियम पहले से हैं, उसी के अनुसार हरियाणा मीटर चेक करवाता है। इस पर वरुण ने तंज कसते हुए कहा कि यदि नियम में त्रुटियां हैं तो क्या उसे बदला नहीं जा सकता। इस चौटाला ने कहा कि आपके सुझाव पर गौर करेंगे।

पानीपत-सफीदों मार्ग होगा चौड़ा, 184.44 करोड़ मंजूर
सफीदो विधायक सुभाष गांगोली ने पूछा कि क्या जींद-पानीपत व सफीदों-असंध चारमार्गी सड़कों का निर्माण करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। इस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पानीपत-सफीदों-जींद सड़क का सुधार-कार्य स्वीकृत हो चुका है, जिसमें पानीपत-सफीदों भाग को चार मार्गीय करना तथा सफीदों-जीन्द भाग को 10 मीटर चौड़ा करना शामिल है।


उक्त कार्य के लिए सीआरआईएफ योजना के तहत 30 मार्च 2023 को 184.44 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, सफीदों से असंध सड़क को चारमार्गीय करने का फ़िलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed